लाइव न्यूज़ :

सुशासन राज के दौरान अब वकील घोटाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा-35 लाख रुपये प्रति सुनवाई लेने वाले वकीलों को दिल्ली से बुलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2022 19:14 IST

बिहारः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की अभिलाषा में कानून व्यवस्था को भूल गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा हमला किया। 35 लाख रु प्रति सुनवाई लेने वाले वकीलों को दिल्ली से बुलवाया।क्या बिहार के एजी भी ‘रबर स्टैंप सीएम’ की तरह ‘रबर स्टैम्प एजी’ हो गए हैं।

पटनाः बिहार में सुशासन राज के दौरान अब वकील घोटाला का मामला सामने आया है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने वकील घोटाले का खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अब बिहार की सरकार यह काम भी कर रही है।

उन्होंने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा हमला किया। डॉ जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की अभिलाषा में कानून व्यवस्था को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कई घोटालों में लिप्त रहती है, लेकिन पहली बार बिहार में वकील घोटाला हो रहा है। 

डॉ जायसवाल ने कहा कि हमने कई बार नीतीश जी को आयोग बनाने के लिए कहा, पर उन्होंने 15 रिव्यू पेटीशन दायर किए। इसके लिए उन्होंने 35 लाख रु प्रति सुनवाई लेने वाले वकीलों को दिल्ली से बुलवाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि जब सरकार को अपना पेटीशन वापस ही लेना था और कोई बहस ही नहीं करनी थी तो, इतनी बड़ी रकम वकीलों को क्यों दिए गये? उन्होंने पूछा कि क्या बिहार के एजी भी ‘रबर स्टैंप सीएम’ की तरह ‘रबर स्टैम्प एजी’ हो गए हैं।

जिनका काम बहस की बजाए दिल्ली से वकीलों को लाना भर रह गया है? डॉ जायसवाल ने कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल है, राजद के नेता ही शराब माफिया हैं। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ का बंदरबाट किया जाता है। शराब हर घर पहुंच रहा है, कारोबार बढ़ रहा है।

वहीं फर्जी मुख्य न्यायाधीश बनकर डीजीपी एसके सिंघल को फोन करने मामले पर उन्होंने कहा कि डीजीपी की कार्यशैली संदेह के घेरे में है, कोई भी व्यक्ति फोन कर पैरवी करवा ले रहा है, भाजपा को शंका है कि डीजीपी के साथ साथ मुख्यमंत्री को भी फोन कर पैरवी कराया होगा।

यहां के डीजीपी को शायद यह भी नहीं पता है कि किसी राज्य का मुख्य न्यायाधीश जो दूसरे राज्य का होता है, अपनी नियुक्ति वाले राज्य में कभी भी कोई पैरवी नहीं करता है। अगर सूबे के डीजीपी का यह हाल है तो बाकि पुलिस फ़ोर्स का क्या हाल होगा यह स्वत: अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पता चलता है कि बिहार की जनता आज पूरी तरह भगवान भरोसे है।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए