लाइव न्यूज़ :

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर दी सफाई, कहा-भाजपा के साथ उनके संबंध बहुत पुराने हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2025 17:07 IST

नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से हमेशा मिले समर्थन को याद किया और राजद-कांग्रेस गठबंधन के साथ अपने दो अल्पकालिक गठबंधनों को एक ‘‘गलती’’ करार दिया। 

Open in App

पटना: बिहार में प्रगति यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को वैशाली पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य में चल रहे सियासी कयासों पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव के ऑफर को ठुकराते हुए एक बार फिर से एनडीए में ही रहने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उनके संबंध बहुत पुराने हैं। नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से हमेशा मिले समर्थन को याद किया और राजद-कांग्रेस गठबंधन के साथ अपने दो अल्पकालिक गठबंधनों को एक ‘‘गलती’’ करार दिया। 

उन्होंने कहा कि यह आदरणीय अटल जी ही थे, जिन्होंने मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया। वह मुझ पर बहुत स्नेह बरसाते थे। मुझे अपने प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने में कभी कोई कठिनाई नहीं हुई। नीतीश कुमार ने कहा कि जब राजग ने 2005 में बिहार में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था, तो वाजपेयी की इच्छा थी कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। उन्होंने कहा कि तो, मुझे क्यों नहीं भाजपा के साथ रहना चाहिए? मेरी पार्टी के लोगों ने एक-दो बार गलती की। मैंने दोनों बार इसे सुधारा। 

वहीं, लालू यादव पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बहुत खराब थी। जब बिहार के लोगों ने हमें काम करने का मौका दिया, तो राज्य की स्थिति बदल गई। हमने दो बार गलती से इधर-उधर का रास्ता चुना। लेकिन अब हम हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ-साथ देश का विकास करेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ऐसे में चुनाव को लेकर हर दल अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। 

इसी बीच नीतीश कुमार के फिर से पलटी मारने की चर्चाओं के कारण बिहार में एक बार फिर से सियासी सरगर्मी बढ़ गई थी। लेकिन, नीतीश कुमार के द्वारा बार-बार दी जा रही सफाई के बादल आशंकाओं के बादल अब छंटते नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार ने तीन दिन में तीन बार सफाई दे चुके हैं। बावजूद इसके लोग अभी भी लोग नीतीश कुमार के अगले कदम को लेकर सशंकित दिख रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो