लाइव न्यूज़ :

Bihar: बीपीएससी पीटी परीक्षा मामले की 15 जनवरी को होगी पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, अदालत ने स्वीकार की अपील

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2025 17:05 IST

पटना हाईकोर्ट में 15 जनवरी को अब इस मामले में सुनवाई होगी। बता दें कि हाल में हुए परीक्षा रद्द करने की मांग लेकर पटना में धरना पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर भी आंदोलन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे9 जनवरी को जन सुराज पार्टी ने याचिका दायर की थीहाईकोर्ट में 15 जनवरी को अब इस मामले में सुनवाई होगीयाचिका में पुन: बीपीएससी पीटी परीक्षा को पूरे राज्य में आयोजित कराने की मांग की गई है

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) की 70 वीं पीटी परीक्षा रद्द करवाने को लेकर राजधानी पटना में अभ्यर्थियों के जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के द्वारा पटना हाईकोर्ट में दाखिल अपील को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। 9 जनवरी को जन सुराज पार्टी ने याचिका दायर की थी। पटना हाईकोर्ट में 15 जनवरी को अब इस मामले में सुनवाई होगी। बता दें कि हाल में हुए परीक्षा रद्द करने की मांग लेकर पटना में धरना पर बैठे अभ्यर्थियों के समर्थन में जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर भी आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने पटना के गांधी मैदान में अनशन की। प्रशांत किशोर को पुलिस उठाकर ले गई, लेकिन उन्होंने अनशन खत्म नहीं किया है। प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस बीच जन सुराज पार्टी की ओर से अधिवक्ता प्रणव कुमार ने पटना हाईकोर्ट में ये याचिका दायर की है। अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दायर करके उन्होंने हाल में हुई 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करके फिर से इस परीक्षा को पूरे राज्य में आयोजित कराने की मांग की है। 

जनसुराज पार्टी की ओर से ये मांग भी की गई है कि जब तक पुनर्परीक्षा नहीं हो, तब तक प्री परीक्षा का रिजल्ट भी नहीं जारी किया जाए। अब सबकी नजरें हाई कोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई है। वहीं, आयोग अपने फैसले पर कायम है। आयोग का कहना है कि यदि किसी के पास सबूत है तो मुझे सौंपे। इधर, आयोग ने बुधवार को 70वीं पीटी परीक्षा का अंतरिम आंसर की जारी कर दिया है। 

इसके साथ ही प्रश्नों को लेकर आयोग ने अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति मांगी है। इसके लिए 16 जनवरी तक का समय अभ्यर्थियों को दिया गया है। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अभ्यर्थी बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगPatna High Courtप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारतदुलारचंद यादव हत्याकांडः जेल से बाहर आएंगे जदयू बाहुबली विधायक अनंत सिंह?, पटना हाईकोर्ट ने दी जमानत

भारतबिहार के 43वें राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति साहू ने सैयद अता हसनैन को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

क्राइम अलर्ट500000 रुपये का चूना, बिहार में शरीफ खानदान की लड़कियों से शादी कराएंगे?, सांगानेर के अंकित कुमार और सवाई माधोपुर के प्रिंस के साथ धोखा, लुटेरी दुल्हन गैंग कारनामा?

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष