लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Boards Results 2018: जानिए कब आएंगे बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, biharboard.ac.in पर जानें पूरी डिटेल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 20, 2018 15:26 IST

BSEB Bihar Boards Results 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं( इंटरमीडिएट) के परिणामों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ताजा खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर की कॉपियों की स्कैनिंग पूरी कर ली गई है।

Open in App

पटना, 18 अप्रैल: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं( इंटरमीडिएट) के परिणामों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ताजा खबरों के मुताबिक बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर की कॉपियों का स्कैनिंग पूरी कर ली गई है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि अभी रिजल्ट की तिथि व समय को लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है। वहीं खबरों पर ध्यान दें तो परीक्षा देने वाले छात्रों को नतीजों के लिए एक महीने का ओर इंतजार करना पड़ सकता है। 

गौरतलब है कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया को बताया था कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल अंतिम सप्ताह या फिर मई के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके बाद मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि परीक्षा की कॉपियां जांच करने में देरी हुई है, जिसके कारण रिजल्ट इस महीने आने का कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि इस संबंध में बिहार बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

हालांकि सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि बिहार बोर्ड के रिजल्ट 20 मई को आ सकते हैं। जिसे आप बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in. पर जाकर देख सकते हैं। 

ऐसे देखें बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं( इंटरमीडिएट) के परिणाम

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इनबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम