लाइव न्यूज़ :

Bihar Boards Results 2018: बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) के छात्रों को करना पड़ेगा इंतजार, इस तारीख को आएंगें रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: April 15, 2018 15:52 IST

BSEB Bihar Boards Results 2018: कहा जा रहा है कि बीएसईबी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जून में घोषित कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। 

Open in App

पटना, 15 अप्रैल: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) की 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि परीक्षा की कॉपियां जांचने में देरी हुई है, जिसके चलते अप्रैल तक रिजल्ट जारी होने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड ने कोई आधिकारित घोषणा नहीं की। 

रिजल्ट में देरी की यह बताई जा रही वजह 

खबरों के अनुसार, परीक्षा की कॉपियां जांचने में इस वजह से देरी हुई है क्योंकि अध्यापक की कम थी, जिसके चलते रिजल्ट में देरी हो सकती है। बीएसईबी ने मैट्रिक की कॉपियों की मूल्यांकन की अंतिम तिथि 29 मार्च को रखी थी, लेकिन बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड के मुताबकि इसकी तिथि बढ़ाकर 5 अप्रैल की गई थी। हालांकि कहा जा रहा है कि बीएसईबी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जून में घोषित कर सकता है। 

इन तारीखों में कराई गई परीक्षा

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया को बताया था कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल अंतिम सप्ताह या फिर मई के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके बाद मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

इस बार नकल पर कसा गया शिकंजाआपको बता दें बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में 985 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया था। छह फरवरी से 16 फरवरी तक चली परीक्षा में राज्यभर से 985 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया। सबसे अधिक 104 परीक्षार्थी गया जिले से निष्कासित किए गए। इस दौरान 24 फर्जी परीक्षार्थियों को भी पकड़ा गया था और तीन पर्यवेक्षकों पर भी नकल करवाने में शामिल होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। परीक्षा में राज्यभर से 12,07,986 छात्र-छात्राएं शामिल होने थे, लेकिन नकल को लेकर हुई सख्ती के चलते लगभग 24,000 परीक्षार्थी नदारद रहे।

ऐसे देखें परिणाम

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos