लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित, जानिए कहां और कैसे देखें

By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 21, 2023 2:49 PM

रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in व results.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है। नतीजे राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्दे biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएंहोमपेज पर दिए गए रिजल्ट की लिंक पर जाएं जानकारी दर्ज करें

पटना: बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट  biharboardonline.bihar.gov.in व results.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है। नतीजे राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने जारी किया। इस दौरान बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।

इस साल बिहार में कला के  82.74 फीसदी, विज्ञान के  83.93 फीसदी विद्यार्थी और कॉमर्स के 93.35 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही। परीक्षा के दौरान कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।

कैसे देखें रिजल्ट 

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं

होमपेज पर दिए गए रिजल्ट की लिंक पर जाएं

 जानकारी दर्ज करें

Bihar Board Inter Result 2023 इसके बाद स्क्रीन पर दिखेगा

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475 अंक (95 फीसदी) मार्क्स हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है

ये भी सामने आया है कि 22 मार्च बिहार दिवस के दिन इंटर के सभी टॉपरों को सम्मानित किया जा सकता है। नीतीश कुमार बिहार बोर्ड इंटर में टॉप करने वाले छात्रों का सम्मान कर सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।  

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०२०बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण के वोटिंग में दिग्गज राजनीतिक घरानों की साख लगी है दांव पर

भारतWeather News: भीषण गर्मी से घर से निकलना मुश्किल, गर्मी का सितम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई शहर में तापमान 45 डिग्री से पार, बच के रहिए, जानें हालत

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

क्राइम अलर्टबिहार में व्यक्ति और उसकी नाबालिग 'पत्नी' की हिरासत में हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने फूंका थाना, जानें पूरा मामला

क्राइम अलर्टPatna School Body: निजी स्कूल परिसर से चार वर्षीय छात्र का शव बरामद, आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में आग लगाई, सीसीटीवी फुटेज जांच जारी, 3 हिरासत में, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "राजीव प्रताप रूडी तो मेरे चाचा हैं, चुनाव जीतने के लिए मैं उनका भी आशीर्वाद मांग रही हूं", राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने कहा

भारतLok Sabha Elections 5Th Phase 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे', वोटे देने के बाद बोले आचार्य सत्येन्द्र दास

भारतMumbai Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड में जश्न-ए-लोकतंत्र!, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर ने डाले वोट, देखें फोटो

भारतLok Sabha Elections 2024: "नेहरू, इंदिरा, राजीव और राहुल सहित गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है", नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला

भारतNoida school closed: 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश, नर्सरी से 8वीं कक्षा तक बंद, भीषण गर्मी और लू से हर कोई बेहाल