लाइव न्यूज़ :

बिहार के खनन विभाग में शुरू हुआ माफिया राज, भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंत्री रामानंद यादव को हटाने की मांग की

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2022 16:07 IST

राजद का संबंध बालू माफियाओं से होने का सबूत पेश करते हुए भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बालू माफिया सुभाष यादव और पूर्व विधायक अरुण यादव का लालू परिवार से काफी करीबी का संबंध है।

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी देवी के 8 फ्लैट को बालू माफिया ने खरीदा था।बालू से अवैध कमाई से पार्टी विशेष की तिजोरी को भरा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खनन मंत्री रामानंद यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।

पटनाःबिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सूबे के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग की है। साथ ही खान एवं भूतत्व विभाग राजद कोटे से लेने का आग्रह किया है। मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूचिता की बात करते हैं तो हमने जो सवाल उठाए हैं, उसका जवाब दें।

 

उन्होंने कहा कि राजद विधायक रीतलाल यादव के लोग खनन विभाग के अधिकारी को धमकी दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि इस विभाग के मंत्री रामानंद यादव हैं जिन पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रंगदारी से जुड़ी धारा उनपर है। जिसमें दस वर्ष की सजा का प्रावधान है। अवैध हथियार रखने, पुलिस से हथियार छिनना, चोरी का समान रखने का भी आरोप उन पर लगे हैं।

उन्होंने राजद का संबंध बालू माफियाओं से होने का सबूत पेश करते हुए कहा कि बालू माफिया सुभाष यादव और पूर्व विधायक अरुण यादव का लालू परिवार से काफी करीबी का संबंध है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 8 फ्लैट को बालू माफिया ने खरीदा था। बालू से अवैध कमाई से एक पार्टी विशेष की तिजोरी को भरा जा रहा है।

इस धंधे में राजद के लोग शामिल हैं। खनन विभाग, जिसके अंदर ही बालू का कारोबार होता है, उस विभाग का मंत्री रामानंद यादव को बनाया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खनन मंत्री रामानंद यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। सुशील मोदी ने कहा कि अब खनन विभाग के पदाधिकारियों को ऑफिस में घुसकर धमकी दी जा रही है।

पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार फरार हैं। वह अपने मॉल में ठाठ से बैठे हुए हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसी तरह से खनन अधिकारी को धमकी देने वाले माफिया जिनका आका सरकार में बैठे हुए हैं, उन पर कोई कार्रवाई होगी? उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि दूध की रखवाली बिल्ली को.....? ऐसा ही हुआ है।

खनन विभाग उस पार्टी और व्यक्ति को दिया गया, जिसका पूरा संबंध बालू माफिया से है। मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि खान एवं भूतत्व विभाग को जदयू या कांग्रेस को दिया जाए। ऐसा इसलिए कि बालू माफिया का सीधा संबंध राजद से है।

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार मुद्दों पर बात करें, इधर- उधर की बात न करें। हमने यह प्वाइंट्स उठाए हैं, उसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि हम पर रामानंद यादव ने आरोप लगाए थे। इस पर उन्हें नोटिस दिया गया है। दो-चार दिनों में मानहानि का केस भी दर्ज किया जाएगा। इसी तरह के आरोप मनोज झा ने लगाए थे। हम ने मानहानि का मुकदमा किया था। कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही संज्ञान लिया है।

टॅग्स :बिहारसुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो