लाइव न्यूज़ :

आपके अधिकारी गाली-गलौच कर बिहारी अस्मिता को चुनौती और बिहारियों का अपमान कर रहे हैं, सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2023 19:24 IST

सम्राट चौधरी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाने की नीयत से सरकारी कर्मियों को सोशल मीडिया यूज करने से रोकने का आपका प्रयास आपकी तानाशाही मनोवृति को ही दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों की अनुशासनहीनता का निदान सोशल मीडिया का नियमन नहीं हो सकता है। आईएएस अधिकारी पर आपने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।बिहार पूरी तरह से प्रशासनिक अराजकता के दौर में है।

पटनाः बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके अधिकारी गाली-गलौच कर बिहारी अस्मिता को चुनौती और बिहारियों का अपमान कर रहे हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के बीच गाली-गलौच व दुर्व्यवहार के आरोपों से यह साफ है कि बिहार पूरी तरह से प्रशासनिक अराजकता के दौर में है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी बिहार आपकी तानाशाही से नहीं, रूल्स ऑफ लॉ से चलेगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाने की नीयत से सरकारी कर्मियों को सोशल मीडिया यूज करने से रोकने का आपका प्रयास आपकी तानाशाही मनोवृति को ही दर्शाता है। बिहार के अधिकारी अगर बेलगाम हुए हैं तो इसके लिए आपकी दूषित राजनीतिक व सत्ता की महत्वाकांक्षा जिम्मेवार है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की अनुशासनहीनता का निदान सोशल मीडिया का नियमन नहीं हो सकता है। बिहारियों को खुलेआम भद्दी गालियां देने वाले एक आईएएस अधिकारी पर आपने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई करने की आपमें हिम्मत भी नहीं है, क्योंकि आपका इकबाल खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपका पूरा ब्यूरोक्रेसी राजनीतिक निष्ठा के दो पाटों में बंट चुका है। अधिकारियों के एक बड़े हिस्से का सीएम तेजस्वी यादव है। आपने राजद के साथ जिन समझौते के तहत अपनी कुर्सी बचाई है, उसकी कीमत बिहार की जनता अपराध, भ्रष्टाचार को झेल कर चुका रही है।

आपकी राजनीतिक अस्थिरता की कोख से ही प्रशासनिक अराजकता का जन्म हुआ है। अफसरों की अनुशासनहीनता उसी की देन है। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जिस ब्यूरोक्रेसी का उपयोग आपने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए किया, वही आज आपके लिए भष्मासुर साबित हो रहा है तो इसके जिम्मेवार भी आप ही हैं।

आपका राजनीतिक अवसान निकट है। बिहार की जनता जब इंदिरा गांधी जैसी तानाशाह को उखाड़ फेंकने में कोई कोताही नहीं की तो वह आपको भी बख्शने वाली नहीं है। आपके तिकड़म की राजनीति का दिन पूरा हो चुका है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो