लाइव न्यूज़ :

बिहारः 23-24 सितंबर को सीमांचल का दौरा करेंगे अमित शाह, सत्ता से बाहर होने के बाद...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2022 15:33 IST

जदयू ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामदलों के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्णिया और किशनगंज जिलों का दौरा करेंगे।कार्यक्रम के अलावा जनसभाएं भी निर्धारित हैं।

पटनाः बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता से बाहर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने राज्य के अपने पहले दौरे पर आएंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह 23-24 सितंबर को बिहार के सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे, जो एक मुस्लिम बहुल इलाका है और पड़ोसी देश बांग्लादेश के करीब है। भाजपा नेता ने बताया, “माननीय गृह मंत्री अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पूर्णिया और किशनगंज जिलों का दौरा करेंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के कार्यक्रम के अलावा उनकी जनसभाएं भी निर्धारित हैं।” पिछले महीने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली बिहार यात्रा के लिए चुनी गई जगह से परिलक्षित होता है कि पार्टी की राजनीति सांप्रदायिक तनाव पर टिकी हुई है। हालांकि, इससे उसे कोई फायदा नहीं होने वाला है।”

जदयू ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामदलों के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई है। पार्टी नेता कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सांप्रदायिकता को भुनाने की भाजपा की योजना उसी तरह से नाकाम हो जाएगी, जैसे पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में हुई थी। 

टॅग्स :बिहारअमित शाहनीतीश कुमारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब