लाइव न्यूज़ :

बिहार: रामचंद्र मांझी का निधन, लौंडा नाच के लिए थे मशहूर, पद्मश्री से सम्मानित और भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2022 09:25 IST

भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे बिहार के लोक कलाकार रामचंद्र मांझी का निधन हो गया है। वे 'लौंडा नाच' के लिए जाने जाते थे। पिछले साल उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के लोकप्रिय 'लौंडा नाच' को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले रामचंद्र मांझी का निधन।रामचंद्र मांझी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।रामचंद्र मांझी को हार्ट ब्लॉकेज और संक्रमण की समस्या थी, परिवार भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

पटना: 'भोजपुरी के शेक्सपियर' कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे लोक कलाकार रामचंद्र मांझी का बुधवार देर रात निधन हो गया। पिछले साल पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके रामचंद्र मांझी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती थे। बिहार के लोकप्रिय 'लौंडा नाच' को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले रामचंद्र मांझी हार्ट ब्लॉकेज और संक्रमण की समस्या से जूझ रहे थे। 

बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा के तुजारपुर के रहने वाले रामचन्द्र मांझी करीब 10 साल की उम्र में ही मशहूर भोजपुरी कलाकार रहे भिखारी ठाकुर की नाट्य मंडली से जुड़ गए थे। वे तकरीबन 30 सालों तक भिखारी ठाकुर के नाच मंडली के सदस्य रहे। मांझी को पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी समेत अन्य कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। 

बहरहाल, तबीयत खराब होने पर मांझी को गंभीर स्थिति में स्थानीय विधायक और कला संस्कृति व युवा कार्य मंत्री जितेंद्र कुमार राय की पहल पर पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया था। 

रामचंद्र मांझी आर्थिक तंगी और मुफलिसी में कटे आखिरी दिन

हिंदुस्तान अखबार की वेबसाइट के अनुसार पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती से पहले तक रामचंद्र मांझी का इलाज छपरा के एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा था। उनके आखिरी वक्त मुफलिसी में कटे।

पिछले हफ्ते जब रामचंद्र मांझी को पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब भी उनके परिवार के सदस्यों ने आर्थिक तंगी की बात कही थी। रामचंद्र माझी के पोते विपिन कुमार और पोती पिंकी कुमारी ने बताया था इलाज में काफी खर्च हो रहा है और इस वजह से उन्हें मदद की जरूरत है। उन्होंने सरकार और सहयोगियों से भी मदद की गुहार लगाई थी ताकि रामचंद्र माझी का इलाज बेहतर तरीके से कराया जा सके।

टॅग्स :बिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया