लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः इस बार ऐसा नहीं चलेगा, आप ‘अच्छी’ सीट और दूसरे को ‘खराब’ सीट दो?, प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा-कौन सी पार्टी कितनी सीट त्याग रही

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2025 17:09 IST

Bihar Assembly Elections: ब्लॉक कमेटी और जिला कमेटी से दावेदारों के नाम 14 सितंबर तक आ जाएंगे और 19 सितंबर से स्क्रीनिंग कमेटी का काम औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Assembly Elections: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है।Bihar Assembly Elections: सभी पार्टियों को अपने हिस्से की सीट उचित अनुपात में छोड़नी होंगी।Bihar Assembly Elections: हिस्से (की सीट) से योगदान देना होगा, तभी नए लोगों को जगह मिलेगी।

पटनाः कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ‘महागठबंधन’ के घटक दलों के मध्य सीट बंटवारे को लेकर जारी बातचीत के बीच बुधवार को कहा कि सीट बंटवारे में जीत की संभावना के लिहाज से ‘‘अच्छी’’ और ‘‘खराब’’ सीट का संतुलन होना चाहिए, क्योंकि ऐसा नहीं हो सकता कि किसी एक दल के हिस्से में सारी ‘खराब’ सीट आ जाएं और किसी दूसरे दल को सभी ‘अच्छी’ सीट मिल जाएं। पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि महागठबंधन में नए दलों के आने पर मौजूदा सभी पार्टियों को अपने हिस्से की सीट उचित अनुपात में छोड़नी होंगी।

उनसे वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए यह सवाल किया गया था कि क्या कांग्रेस इस बार सीट की संख्या के साथ जीत की संभावना वाली सीट लेने पर जोर देगी? अल्लावरू ने कहा, ‘‘हमारा शुरू से कहना रहा है कि गठबंधन में नए दल शामिल होंगे तो सभी दलों को अपने हिस्से (की सीट) से योगदान देना होगा, तभी नए लोगों को जगह मिलेगी।

हर प्रदेश में ‘अच्छी’ सीट और ‘खराब’ सीट होती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी दल को सब अच्छी सीट मिलें और किसी दल को सभी खराब सीट।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीट बंटवारे में ‘‘अच्छी’’ और ‘‘खराब’’ सीट का संतुलन होना चाहिए। उनका यह भी कहना था, ‘‘किसी गठबंधन को आगे बढ़ाने के लिए संतुलन जरूरी है।

हम सीट बंटवारे में इस चीज का विशेष ध्यान रखने का प्रयास कर रहे हैं।’’ अल्लावरू ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कौन सी पार्टी कितनी सीट का त्याग कर रही है, उससे पहले यह जानना जरूरी है कि कितने नए दल गठबंधन में आ रहे हैं और उन्हें कितनी सीट दी जा रही हैं। हमारा मानना है कि हर पार्टी को अपने हिस्से से उचित अनुपात में सीट देनी होंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि वक्त रहते सीट बंटवारे पर बातचीत को सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ाएं। अभी हमें इसमें सफलता मिल रही है।’’ कांग्रेस नेता ने हाल ही संपन्न ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर कहा कि इस यात्रा से महागठबंधन के लिए सकारात्मक असर हुआ है तथा जनता के बीच यह मुद्दा चला गया है।

उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद उसमें गड़बड़ियां मिलेंगी तो इसे भी उठाया जाएगा। अल्लावरू ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद एक साजिश है तथा यह एक ऐसा मैच है, जिसमें अंपायर ही ‘फिक्स’ है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कमेटी और जिला कमेटी से दावेदारों के नाम 14 सितंबर तक आ जाएंगे और 19 सितंबर से स्क्रीनिंग कमेटी का काम औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवराहुल गांधीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब