लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बढ़ाई अपनी सक्रियता, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं बिहार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2025 17:00 IST

कांग्रेस ने अपने बिहार प्रभारी के तौर पर कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेश राम को नियुक्त किया है। काग्रेस संगठन में हुए इन बदलावों को पार्टी आने वाले चुनाव के पहले हर मोर्चे पर खुद को मजबूत बनाकर पेश कर रही है। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढा दी है। इसी क्रम में अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। खड़गे19 अप्रैल को बक्सर और 20 अप्रैल को पटना का दौरा करेंगे। दोनों जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। ऐसे में खड़गे का यह बिहार दौरा 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। 

विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का बिहार में सक्रिय होना पार्टी की राज्य में ताकत दिखाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसी वर्ष अब तक शुरुआती चार महीनों में तीन बार राहुल गांधी भी बिहार आ चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने बिहार प्रभारी के तौर पर कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेश राम को नियुक्त किया है। काग्रेस संगठन में हुए इन बदलावों को पार्टी आने वाले चुनाव के पहले हर मोर्चे पर खुद को मजबूत बनाकर पेश कर रही है। 

वहीं, खड़गे के दो दिवसीय बिहार में फ़िलहाल उनके लालू यादव या तेजस्वी यादव से मिलने की कोई योजना नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार वे बिहार कांग्रेस के नेताओं संग बैठक करेंगे। साथ ही किन सीटों पर पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है उस पर चर्चा करेंगे। इसमें सहयोगी दलों के साथ ही कैसे बेहतर सामंजस्य बनाया जाए इसे भी तय किया जाएगा। 

सूत्रों का कहना है की संभव है कि अंतिम समय में वे लालू यादव से मिलें क्योंकि वे बीमार चल रहे हैं। वैसे 17 अप्रैल को महागठबंधन के नेताओं की बैठक होने जा रही है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और तेजस्वी यादव के बीच यह पहली बैठक होगी। बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद से अब तक कृष्णा अल्लावरु और तेजस्वी यादव के बीच कोई मुलाकात नहीं हो पाई थी। दोनों के बीच यह पहली मुलाकात होगी। 

तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि 17 अप्रैल को महागठबंधन की अहम बैठक होगी। इसमें सभी दलों के बीच सीटों के तालमेल और दूसरी अहम चीज़ों पर चर्चा होगी।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण