लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः 18 जुलाई को मोतिहारी आ रहे हैं पीएम मोदी?, करोड़ों रुपये की सौगात

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2025 15:26 IST

Bihar Assembly Elections: पीएम मोदी के संबोधन में चंपारण के ऐतिहासिक महत्व, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विशेष जोर रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे सकते हैं।महिलाओं के लिए भी कोई बड़ी योजना या पैकेज घोषित कर सकते हैं।माना जा रहा है कि यह दौरा चुनावी दृष्टिकोण से काफी अहम होगा।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी 18 जुलाई को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों ही स्तर पर हलचल तेज हो गई है। इसी सिलसिले में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को मोतिहारी गए। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज है। वहीं चुनावी वर्ष में पीएम मोदी लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के संभावित आगमन की सूचना से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी अपने इस दौरे में महिलाओं के लिए भी कोई बड़ी योजना या पैकेज घोषित कर सकते हैं। वहीं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना विकास कार्यों का शिलान्यास भी संभावित है। पीएम मोदी के संबोधन में चंपारण के ऐतिहासिक महत्व, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विशेष जोर रहेगा।

माना जा रहा है कि यह दौरा चुनावी दृष्टिकोण से काफी अहम होगा, जिससे भाजपा की तैयारियों को नया बल मिलेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा, यातायात, और सभा स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन चल रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि चंपारण महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन की भूमि रही है और प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई बार इसके ऐतिहासिक महत्व को अपने संबोधनों में रेखांकित कर चुके हैं। ऐसे में उनका यह दौरा न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि भावनात्मक रूप से भी लोगों से जुड़ने का माध्यम माना जा रहा है।

जनसभा में लाखों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। जनसभा के सफल आयोजन के लिए हर स्तर पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर