लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव पर नजर, मोदी सरकार 3.0 में 8 मंत्रियों को जगह, दलित-पिछड़ी जातियों के 5 सांसद, जाति समीकरण के आधार पर मिला प्रतिनिधित्व

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2024 19:20 IST

Bihar Assembly Elections 2025: सवर्ण समुदाय से भूमिहार जाति से गिरिराज सिंह और ललन सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Assembly Elections 2025: ब्राह्मण समाज से सतीश चंद्र दुबे को जगह दी गई है। Bihar Assembly Elections 2025: दलित समाज से दो नाम जीतन मांझी और चिराग पासवान का नाम शामिल है। Bihar Assembly Elections 2025: मल्लाह जाति से आने वाले राज भूषण निषाद को भाजपा कोटे से मंत्री बनाया गया है।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार से केन्द्र सरकार में मंत्री बनाए गए नेताओं का चयन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है। नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 में बिहार से 8 मंत्रियों को जगह मिली है। इसमें दलित-पिछड़ी जातियों के 5 सांसदों का नाम शामिल है। इस तरह जदयू के कोटे से 2 मंत्री, भाजपा के 4, जबकि एक हम व एक लोजपा(रा) कोटे से मंत्री बनाए गए हैं। बिहार से मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले सांसदों के जातीय समीकरण की बात करें तो सवर्ण समुदाय से भूमिहार जाति से गिरिराज सिंह और ललन सिंह को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

जबकि ब्राह्मण समाज से सतीश चंद्र दुबे को जगह दी गई है। दलित समाज से दो नाम जीतन मांझी और चिराग पासवान का नाम शामिल है। इसके अलावा यादव समाज से नित्यानंद राय को शामिल किया गया है। जदयू कोटे से रामनाथ ठाकुर नाई जाति से आते हैं। जबकि मल्लाह जाति से आने वाले राज भूषण निषाद को भाजपा कोटे से मंत्री बनाया गया है।

वहीं भाजपा की ओर से ही राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, जो कि ब्राह्मण जाति आते हैं, उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वहीं हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा की ओर से मुसहर जाति से आने वाले जीतन राम मांझी तो लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की तरफ से दुसाध जाति से ताल्लुक रखने वाले चिराग पासवान शामिल हैं।

टॅग्स :Bihar BJPबिहार लोकसभा चुनाव २०२४Bihar Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभा शीतकालीन सत्रः 243 विधायक को शपथ दिलाएंगे प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव, निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे डॉ. प्रेम कुमार?

भारतगृह मंत्री अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, और अधिक मजबूती से काम करेगी NDA सरकार

भारत400 कुख्यात माफियाओं की पहचान, सम्राट चौधरी बोले-अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति, सरेंडर करो नहीं तो मारे जाओगे?

स्वास्थ्यबिहार स्वास्थ्य विभागः 33 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति, मंत्री मंगल पांडेय ने कहा-वैशाली, सीवान और भोजपुर में तैयार हो रहे तीन नए मेडिकल कॉलेज

कारोबारपटना, सोनपुर, सीतामढ़ी सहित कुल 11 शहरों में नए सैटेलाइट और ग्रीनफील्ड टाउनशिप,  रोजगार और पलायन पर फोकस करते हुए 6 एजेंडों पर मुहर

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया