लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: राजद-कांग्रेस गठबंधन से NCP खफा, प्रफुल्ल पटेल बोले- अकेले लड़ेंगे, धोखा दिया, हमें एक भी सीट नहीं दी

By भाषा | Updated: October 13, 2020 20:26 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना के अलावा कांग्रेस भी शरद पवार नीत राकांपा की सहयोगी है। महाराष्ट्र में पार्टी की सहयोगी शिवसेना के साथ मिलकर अक्टूबर-नवंबर का चुनाव लड़ना संभव नहीं है क्योंकि बिहार में उसके कार्यकर्ता स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद और कांग्रेस ने बातचीत के बावजूद इस बार हमें एक भी सीट नहीं दी।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राकांपा ने 243 सीटों में से केवल पांच सीटों की मांग की थी।कांग्रेस नेता अहमद पटेल, शक्तिसिंह गोहिल और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा की थी।

मुंबईः राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। राजद-कांग्रेस गठबंधन ने राकांपा को कोई सीट आवंटित नहीं की है और गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ना चाहती थी।

पटेल ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) बिहार में राजद-कांग्रेस के महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार थी लेकिन विपक्षी गठबंधन से उसे एक भी सीट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पार्टी की सहयोगी शिवसेना के साथ मिलकर अक्टूबर-नवंबर का चुनाव लड़ना संभव नहीं है क्योंकि बिहार में उसके कार्यकर्ता स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं।

महाराष्ट्र में शिवसेना के अलावा कांग्रेस भी शरद पवार नीत राकांपा की सहयोगी है। उन्होंने कहा कि हम पहले भी उनके (राजद-कांग्रेस) साथ थे, फिर भी, राजद और कांग्रेस ने बातचीत के बावजूद इस बार हमें एक भी सीट नहीं दी। पटेल ने कहा, ‘‘इसलिए राकांपा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।’’

राकांपा नेता ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता अहमद पटेल, शक्तिसिंह गोहिल और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राकांपा ने 243 सीटों में से केवल पांच सीटों की मांग की थी।

बिहार विधानसभा चुनाव: 28 अक्टूबर सुबह से शाम सात बजे तक एग्जिट पोल पर रोक

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल और इसके प्रसारण पर चुनाव आयोग ने 28 अक्टूबर सुबह सात बजे से सात नवंबर शाम छह बजकर 30 मिनट तक के लिए रोक लगा दी। चुनाव आयोग द्वारा तीन अक्टूबर को जारी अधिसूचना में निर्देश दिया गया था कि प्रत्येक चरण में संबंधित चुनाव क्षेत्रों में मतदान समाप्ति की 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर किसी भी तरह के ओपिनियन पोल और चुनाव से जुड़े सर्वेक्षण के परिणाम को ‘दिखाना’ प्रतिबंधित है।

लोगों के प्रतिनिधित्व से जुड़े अधिनियम का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के संबंध में 28 अक्टूबर, 2020 (बुधवार) सुबह सात बजे से लेकर सात नवंबर, 2020 शाम छह बजकर 30 मिनट तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी भी अन्य तरीके से इसके प्रसारण पर रोक है। बिहार में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को तीन चरणों में चुनाव आयोजित होंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा 10 नवंबर को होगी। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब