लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम लिखा पत्र, कही ये बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2020 17:47 IST

अपने पत्र में लिखा, "मैं बिहार के विकास को लेकर बहुत आश्वस्त हूं बिहार के विकास में कोई कमी न आए,विकास की योजनाएं अटकें नहीं, भटकें नहीं इसलिए मुझे बिहार में नीतीश जी की सरकार की जरूरत है।"

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बिहार चुनाव में प्रमुख मुद्दा विकास का है, राजग ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। राजग ने बिहार में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून- व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में काम किया है।सामाजिक एवं आर्थिक संपन्नता के लिए जरूरी बेहतर अवसंरचना, कानून का शासन, बिहार में यह सब केवल राजग ही प्रदान कर सकता है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लोगों के नाम खुले पत्र में कहा कि लोगों को विश्वास है कि केवल राजग सरकार ही बिहार का विकास कर सकती है। पीएम ने जनता से अपील की।

बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार आज खत्म हो रहा है। तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर को मतगणना है। बिहार में 243 विधानसभा सीट हैं। दो चरण के लिए मतदान हो चुका है। बिहार में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। आज सीएम नीतीश कुमार ने भी घोषणा की है कि आज चुनाव का आखिरी दिन है, परसों चुनाव है और ये मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, "मैं बिहार के विकास को लेकर बहुत आश्वस्त हूं बिहार के विकास में कोई कमी न आए,विकास की योजनाएं अटकें नहीं, भटकें नहीं इसलिए मुझे बिहार में नीतीश जी की सरकार की जरूरत है।" मुझे पूरा विश्वास है कि ‘डबल इंजन’ की ताकत बिहार को इस दशक में विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बिहार चुनाव में प्रमुख मुद्दा विकास का है, राजग ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया, भविष्य के लिए अपना विजन साझा किया। सामाजिक एवं आर्थिक संपन्नता के लिए जरूरी बेहतर अवसंरचना, कानून का शासन, बिहार में यह सब केवल राजग ही प्रदान कर सकता है। राजग ने बिहार में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून- व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में काम किया है।

खत में कहा है कि बिहार में हर वर्ग के लोग आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं, यह आधुनिक बिहार की तस्वीर दिखाता है, बिहार में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान मतदाताओं के जोश ने हम सब को और अधिक उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है। पीएम मोदी ने बिहार के लोगों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की है, साथ ही उन्होंने कहा है कि डबल इंजन की ताकत बिहार को विकास की नई ऊंचाई तक पहुंचाएगी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"