इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया Exit poll: सीएम नीतीश से आगे निकले तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री पद के लिए 44 फीसदी लोगों की पसंद

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 7, 2020 07:54 PM2020-11-07T19:54:53+5:302020-11-07T19:57:30+5:30

10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। बिहार में एनडीए बनाम महागठबंधन में टक्कर है। सीएम नीतीश के सामने तेजस्वी यादव है। मुख्यमंत्री पद में सीएम नीतीश को पीछे छोड़ दिए हैं। 44 प्रतिशत जनता ने पहली पसंद कहा है।

bihar assembly elections 2020 prediction India Today-Axis My India Exit poll Tejashwi Yadav leads CM Nitish 44 percent  | इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया Exit poll: सीएम नीतीश से आगे निकले तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री पद के लिए 44 फीसदी लोगों की पसंद

नीतीश कुमार के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।

Highlights तीसरे और आखिरी चरण में शाम 6 बजे तक 55.34% मतदान हुआ है। बिहार में तीन चरण में मतदान संपंन्न हुआ। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक नीतीश कुमार को 35 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के उपयुक्त माना है। चिराग पासवान को 7 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा को 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

नई दिल्लीः भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में शाम 6 बजे तक 55.34% मतदान हुआ है। बिहार में तीन चरण में मतदान संपंन्न हुआ। 

10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। बिहार में एनडीए बनाम महागठबंधन में टक्कर है। सीएम नीतीश के सामने तेजस्वी यादव है। मुख्यमंत्री पद में सीएम नीतीश को पीछे छोड़ दिए हैं। 44 प्रतिशत जनता ने पहली पसंद कहा है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक नीतीश कुमार को 35 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के उपयुक्त माना है। चिराग पासवान को 7 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा को 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। महिला वोटर ने भी तेजस्वी को नीतीश से आगे रखा है। चिराग पासवान को महिलाओं ने तीसरी पसंद कहा है। बिहार का पूरा चुनाव इन्हीं दोनों नेताओं के इर्द-गिर्द सिमटा रहा है, यह नीतीश कुमार के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है।

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को 55.34 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ तथा आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शाम को 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में रात तक आंकड़ा बढ़ने की संभावना है और मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के करीब है।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 78 सीटों पर चुनाव हुआ और इस चरण में 1,204 उम्मीदवार मैदान में थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी 33,782 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ था। मतदान के लिए इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीनें लगाई गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।

Web Title: bihar assembly elections 2020 prediction India Today-Axis My India Exit poll Tejashwi Yadav leads CM Nitish 44 percent 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे