लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: पीएम और सीएम पर राहुल गांधी ने किया हमला, कहा-दोनों ने मिलकर बिहार को लूटा, जवाब जनता देगी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2020 21:35 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से लड़ाई के लिए पहले घंटी बजवाई और फिर मोबाइल की लाइट जलवाई, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया. उन्होंने कहा कि लाखों मजदूर पैदल ही अपने घर आ रहे थे, कोरोना संकट में प्रधानमंत्री मोदी ने मजदूरों की मदद नहीं की.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को लूटा है और अब बिहार के लोग उनको जवाब देंगे. छत्तीसगढ़ में किसानों को एक क्विंटल धान के बदले 2500 रुपया मिलता है, जबकि बिहार में मात्र 700 रुपये. बिहार के किसानों ने नीतीश जी को मुख्यमंत्री बना कर, नीतीश जी-मोदी जी को वोट देकर गलती कर दी.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी जंग के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बिहार के कटिहार और किशनगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोला.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से लड़ाई के लिए पहले घंटी बजवाई और फिर मोबाइल की लाइट जलवाई, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया. उन्होंने कहा कि लाखों मजदूर पैदल ही अपने घर आ रहे थे, कोरोना संकट में प्रधानमंत्री मोदी ने मजदूरों की मदद नहीं की. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हम मजदूरों की मदद करना चाहते हैं. 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को लूटा है और अब बिहार के लोग उनको जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन हुआ तो दोनों गरीबों के लिए कहां थे? रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को एक क्विंटल धान के बदले 2500 रुपया मिलता है, जबकि बिहार में मात्र 700 रुपये.

उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों ने नीतीश जी को मुख्यमंत्री बना कर, नीतीश जी-मोदी जी को वोट देकर गलती कर दी. अब मौका है अपनी गलती सुधार लीजिए. राहुल गांधी ने कहा कि कटिहार में हर साल बाढ आती है. इसको लेकर नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी ने क्या किया है? यहां के लोग 30 प्रतिशत मक्का का उत्पादन करते हैं, लेकिन यहां के किसानों को सही दाम नहीं मिलता है. अगर किसानों को उपज का सही रेट नहीं मिलेगा तो क्या करेंगे? युवाओं को पलायन करना पड़ रहा हैं और दूसरे राज्यों में जाकर काम करना पड़ रहा है. 

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 2 करोड लोगों को रोजगार देंगे. नीतीश कुमार ने भी रोजगार और विकास करने का वादा किया था, लेकिन दोनों ने नहीं किया. अगर वादा पूरा करते तो यहां के लोग बेरोजगार क्यों होते? नीतीश कहते थे कि मुझे वोट दो हम विकास करेंगे. लेकिन कुछ नहीं किए. इसका जनता जवाब देगी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान आपका पैसा निकालकर बैंक पहुंचाया गया फिर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मित्र उद्योगपतियों को 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए पकड़ा दिया.

जब जीएसटी लागू किया तो उससे भी पैसा दिया गया. अब किसानों को खत्म करना चाहते हैं. यही कारण है कि पंजाब हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी, अडानी और अंबानी का पुतला फूंका जा रहा है. राहुल गांधी बोले कि जब मजदूर पैदल चल रहे थे, तब नीतीश जी और मोदीजी कहां थे? तब मदद नहीं की और अब वोट मांगने आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों सिर्फ अपने अमीर दोस्तों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को बाहर जाकर काम करने की जरूरत क्यों होती है, क्यों यहां पर रोजगार नहीं है?

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडीइकॉनोमीजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट