लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनाव: चिराग पासवान ने भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान, मोकामा और गोपालगंज में तीन नवंबर को है मतदान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2022 14:57 IST

बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में चिराग पासवान ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। चिराग पासवान भाजपा के समर्थन में 2 दिन प्रचार-करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज और मोकामा विधानसभा की दो सीटों पर है तीन नवंबर को उपचुनाव।इस चुनाव में चिराग पासवान ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

पटना: बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मतदान के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भाजपा और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। चिराग पासवान भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। 

इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान भाजपा के समर्थन में 2 दिन प्रचार-करेंगे। डा. जायसवाल ने कहा कि चिराग पासवान शुरू से ही भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। 

वहीं, मोकामा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर डा. जायसवाल ने नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के समर्थक व्यापारियों को धमकी दे रहे हैं। उनके समर्थक दुकानदारों को धमकी दे रहे हैं कि अगर राजद को वोट नहीं देंगे तो उनकी दुकान को लूट ली जाएगी। डा. जायसवाल ने कहा कि पुलिस को इसकी जानकारी होने के बादवजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जेल में बंद आनंद सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कह रहे हैं कि हमारे पक्ष में मतदान करो नहीं तो पूरे बाजार को लूट लिया जाएगा। उन्होंने इसमें पुलिस की भी संलिप्तता बताई है। बता दें कि बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा की दो सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 6 नवंबर को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम जारी होगा। 

मोकामा सीट राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त होने के कारण तो दूसरी गोपालगंज सीट भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की मृत्यु होने के कारण खाली हुई थी। मोकामा में महागठबधंन ने भूमिहार जाति से आने वाले बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को टिकट दिया है। 

वहीं भाजपा ने नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को जदयू से भाजपा में शामिल कराकर टिकट दिया है। गोपालगंज विधानसभा की सीट से भाजपा ने अपने दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि महागठबंधन ने राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

टॅग्स :बिहार समाचारचिराग पासवानभारतीय जनता पार्टीअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ