बिहार: कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा का दावा, 'सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है महागठबंधन सरकार में'

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2022 20:45 IST2022-10-02T20:42:02+5:302022-10-02T20:45:16+5:30

सुधाकर सिंह के इस्तीफे से बिहार में विपक्षी दल भाजपा को नीतीश सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे का मतलब है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जा रहे हैं।

Bihar: After the resignation of the Agriculture Minister, BJP claims, 'Everything is not all is well in the Mahagathbandhan government' | बिहार: कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा का दावा, 'सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है महागठबंधन सरकार में'

फाइल फोटो

Highlightsनीतीश कैबिनेट से दो-दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भाजपा हुई राज्य सरकार पर हमलावर भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे का मतलब है नीतीश कुमार अब जा रहे हैंनीतीश कुमार अब बोरिया बिस्‍तर बांध लें, राजद ने उनकी विदाई की पूरी तैयारी कर ली है

पटना: बिहार में महागठबंधन सरकार में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं होने की बात कही जाने लगी है। दरअसल, एक महीने के अंदर नीतीश कैबिनेट से दो-दो मंत्रियों के द्वारा इस्तीफा देने के बाद से यह सवाल उठने लगा है। आज कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का एक मौका मिल गया है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे का मतलब है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बोरिया बिस्‍तर बांध लें। राजद ने उनकी विदाई की पूरी तैयारी कर ली है, जिसकी पूरी जानकारी जगदानंद सिंह ने पहले ही दे दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार का क्या हश्र होने वाला है। इसकी पूरी पटकथा राजद की ओर से लिखी जा चुकी है।

बता दें कि सुधाकर सिंह से पहले बिहार सरकार में मंत्री रहे कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। कार्तिकेय सिंह पर कई मुकदमे दर्ज थे और वह एक मामले में फरार चल रहे थे। इसके बावजूद कार्तिकेय सिंह को राजद कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया था।

लेकिन उनके मंत्री बनने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार ने उनका विभाग बदल दिया। विभाग बदले जाने के कुछ घंटे बाद ही कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसतरह से नीतीश सरकार के अब तक दो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं और दोनों ही राजद कोटे से मंत्री थे।

Web Title: Bihar: After the resignation of the Agriculture Minister, BJP claims, 'Everything is not all is well in the Mahagathbandhan government'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे