लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराब पीने से जेडीयू नेता समेत पांच की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 01:47 IST

बिहार के बेगूसराय में जदयू नेता सहित पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। 

Open in App

एस.पी. सिन्हा।

पटना, 26 जूनः बिहार के बेगूसराय में जदयू नेता सहित पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। माना जा रहा है कि जिले में शायद यह पहली घटना है, जब जहरीली शराब पीने से 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हुई है।

बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के कैंटीन चौक के पास पोखिरया मोहल्ले में जहरीली शराब पीने से जदयू नेता मनोज पासवान की रविवार की देर शाम मौत हो गई थी। उसके बावजूद प्रशासन ने इस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखाई। लिहाजा, शाम को शराब का सेवन करनेवाले चार और लोगों की मौत देर रात हो गई।

बताया जा रहा है कि चारों दोस्त थे। मरनेवालों में एक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि, अन्य शवों को परिजनों ने ही कहीं छिपा दिया है, जिसे पुलिस बरामद करने में जुटी है। मृतकों में जदयू नेता मनोज पासवान, सोनू कुमार, सुनील रावत, प्रदीप और एक अन्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को सभी ने साथ में बैठकर मिलावटी शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ी। हालांकि, परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ