लाइव न्यूज़ :

Bihar 12th Inter Result 2018 BSEB: NEET 2018 की टॉपर कल्पना कुमारी ने किया बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप, अभिनव और उद्देश्य को मिला दूसरा व तीसरा स्थान

By धीरज पाल | Updated: June 6, 2018 18:28 IST

Bihar 12th Inter Result 2018 BSEB: पिछले साल की तरह इस साल भी बेटियों ने टॉप किया है। इस साल 6 लाख 31 हजार 241 पास हुए है। करीब 53 फीसदी लोग पास हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल 17 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 

Open in App

पटना 6 जून: बिहार के शिवहर जिले में रहने वाली कल्पना कुमारी ने एक बार फिर अपने मां-बाप का नाम रौशन किया है। इस बार कल्पना कुमारी ने बिहार साइंस स्ट्रीम में 434 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। 4 जून को घोषित हुए NEET एंट्रेंस परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर्स रहीं थी। बता दें कि बिहार स्कूल ऑफ एजुकेशन बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

 बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2018 (Bihar Board Result 2018) की घोषणा की है। उन्होंने घोषणा के दौरान इस साल के टॉपर्स की सूची भी जारी किया है। बता दें कि पिछले साल की तरह इस साल भी बेटियों ने टॉप किया है। इस साल 6 लाख 31 हजार 241 पास हुए है। करीब 53 फीसदी लोग पास हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल 17 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar 12th Inter Result 2018 BSEB: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का नतीजा, Biharboard.ac.in पर देखें रिजल्ट

एम्स में पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं कल्पना कुमारी 

इस साल साइंस में कल्पना कुमारी ने 434 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। यही वो कल्पना हैं जिन्होंने इस साल NEET 2018 में प्रथम टॉप किया है।  कल्पना कुमारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका सपना है कि एम्स में पढ़ाई करें।  उन्होंने अपने पढ़ाई  का राज बताते हुए कहा कि अगर आपकी किसी भी चीज को लेकर धारणा स्पष्ट हैं तो कोई भी एग्जाम आप टॉप कर सकते हैं।  फिलहाल वो अभी नीट टॉप करने के बाद पढ़ाईं करेंगी। कल्पना बताती हैं कि वो तरीबन 13 घंटा पढ़ाई करती हैं।

आईएएस बनना चाहते हैं अभिनव और उद्देश्य राज बनेंगे आईआईटीयन

वहीं, साइंस में 421 अंक प्राप्त कर अभिनव आदर्श दूसरे स्थान पर रहें। अभिनव पूर्वी चम्पारण के इनरमाजार के रहने वाले हैं। अभिनव आर्दश ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वो आगे आईएएस की तैयारी करेंगे। अभिनव के पिता शिक्षक हैं और मां गृहणी है।  तीसरे स्थान पर 420 अंक प्राप्त करने वाले उद्देश्य राज वर्मा हैं। उद्देश्य राज वर्मा ने बताया कि वह आईआईटीयन बनना चाहते हैं। उद्देश्य राज जमुई के महाराजगंज बाजार के निवासी हैं। उद्देश्य राज वर्मा के पिता पेशे से सुनार (सोन-चांदी की दुकान) हैं और मां गृहणी है।  इस साल  82 फीसदी कॉमर्स, 45 फीसदी साइंस, 50 फीसदी आर्ट्स में छात्र पास हुए हैं। बता दें कि कॉमर्स में निधि सिन्हा और आर्ट्स में कुसुम कुमारी ने टॉप किया है। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप