लाइव न्यूज़ :

जनजातीय समूहों के लिए बजट में बड़ा ऐलान, PMPBTG विकास मिशन के लिए अगले 3 साल तक खर्च किए जाएंगे 15 हजार करोड़

By मेघना सचदेवा | Updated: February 1, 2023 12:26 IST

वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि विशेष रूप से जनजातीय समूहों के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू करने के मकसद से अगले 3 वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे3 वर्षों में पीएमपीबीटीजी योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।जनजातीय समूहों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू होगा वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल में पेश हो रहा यह पहला बजट है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणबजट भाषण के दौरान विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू करने का ऐलान किया है।

जनजातीय समूहों के लिए वित्त मंत्री का ऐलान

वित्त मंत्री ने बताया कि पीबीटीजी बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण करने के मकसद से अगले 3 वर्षों में पीएमपीबीटीजी योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अपने बजट भाषण में कहा कि 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। 

परंपरागत कारीगरों के लिए सहायता पैकेज के बारे में बताया

वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता के पैकेज की परिकल्पना की गई है जो उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का भविष्य सुनहरा है और ये सही रास्ते पर है। वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल में पेश हो रहा यह पहला बजट है। वित्त मंत्री ने कहा हमने 28 महीनों के लिए 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति करने की योजना बनाई।'

गौतरलब है कि अगले साल आम चुनाव हैं। ऐसे में इस बजट को बेहद अहम माना जा रहा है। कोविड के बाद दुनिया भर में अर्थव्यवस्था के लिए ये चुनौती भरा दौर है। इस वजह से भी ये बजट अहम हो गया है। 

टॅग्स :बजटआदिवासी महिलानिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?