लाइव न्यूज़ :

BIEAP AP 12th Result 2018: आज 3 बजे तक आएंगे आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर 2nd Year के रिजल्ट, bieap.gov.in पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: April 12, 2018 11:07 IST

AP 12th Result 2018: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) इंटर 2nd ईयर (10+2) का रिजल्ट आज यानी गुरुवार दोपहर 3 बजे तक आ जाएगा। Bieap.gov.in पर देखें रिजल्ट।

Open in App

आंध्र प्रदेश, 12 अप्रैल: आंध्र प्रदेश बोर्ड (BIEAP) AP 12th Result 2018 आज यानी गुरुवार दोपहर 3 बजे  तक आ जाएगा। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bieap.gov.in  जाकर देख सकते हैं। आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर 2nd (10+2) ईयर का एग्जाम 1 मार्च,2018 से 18 मार्च 2018 के बीच हुए थे। साल 2018 में लगभग 457,292  छात्र  Intermediate II Year परीक्षा में शामिल हुए  जो की बेसब्री से अपने रिजल्ट्स का इंतज़ार कर रहे है। 

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सरकारी परीक्षा निदेशाल के रूप में भी जाना जाता है। इसका स्थापना 1953 में किया गया था। इस संस्था के कार्य आंध्र प्रदेश के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है। बोर्ड आंध्र प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा के सिस्टम के सारे फंक्शन पर निगरानी रखता है। बोर्ड कई गतिविधियों पाठ्यक्रम तैयार करना, एग्जाम निर्धारित करना, नए-नए स्कूलों को मान्यता देना, पुस्तकों को निर्धारित करना जैसे कई कार्यों को निर्धारित करता है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) के इंटरमीडिए 1nd ईयर और 2nd ईयर (10+2) के परिक्षाओं का भी आयोजन करता है। 

आंध्र प्रदेश बोर्ड 12th के 2nd Year छात्र ऐसे देखें रिजल्ट  

1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.inbse.ap.gov.in को लॉग इन करें।2. स्क्रीन पर प्रमुखता दिख रहे AP 12th Results 2018 / AP Inter 2nd year Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें।3. वहां अपना रोल नंबर, मां का नाम व जन्मतिथि भरें।4. इसके बाद आपका AP Inter 12th Results 2018 आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। आप उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

Bieap.gov.in साइट न खुलने पर जरूर करें ये काम 

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) इंटर 2nd ईयर (10+2) के रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट  bieap.gov.in के साथ कुछ वेबसाइट और बताई गई है। अगर ट्रैफिक की वजह से आप रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं या साइट खुलने में दिक्कत आ रही हैं तो examresults.net, manabadi.com साइटों पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उसके बावजूद भी ट्रैफिक की वजह से साइट नहीं खुल रहा है तो थोड़ा इंतजार कर लें। बोर्ड ने बताया कि ऐसी स्थिति में बोर्ड की पूरी कोशिश है कि कोई भी ऐसी दिक्कत आने पर टेक्निकल स्टाफ उसे जल्द से जल्द दूर कर दें। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबीइएएप.गोंव.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी