लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ओएमबी की निदेशक नियुक्त कर सकते हैं बाइडन

By भाषा | Updated: November 30, 2020 10:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 नवंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस के शीर्ष पद ‘प्रबंधन एवं बजट कार्यालय’ के निदेशक के रूप में भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को नियुक्त कर सकते हैं। इस कार्यालय का काम प्रशासन के बजट का प्रबंधन करना होता है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों रविवार को यह जानकारी दी गई।

अगर अमेरिकी सीनेट में भी इस पद के लिए टंडन (50) के नाम की पुष्टि हो जाती है, तो वह व्हाइट हाउस में प्रभावशाली ‘प्रबंधन और बजट कार्यालय’ की प्रमुख बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। टंडन वर्तमान में वामपंथी झुकाव वाले ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर के अनुसार, टंडन की संभावित नियुक्ति संभावित वित्त मंत्री जेनेट येलेन के साथ काम करने के लिए उदारवादी आर्थिक सलाहकारों की एक टीम बनाने की बाइडन की योजना का हिस्सा है।

कई समाचारों में कहा गया है कि टंडन, येलेन और अन्य की नियुक्ति की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर के अुनसार, प्रिंसटन विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्री सेसिलिया राउस को आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है। अफ्रीकी-अमेरिकी राउस परिषद की अध्यक्ष बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी, जो अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रपति को सलाह देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

बाइडन की योजना एडेवाले वैली एडेइमो को उप वित्त मंत्री के रूप में नामित करने की भी योजना है। जारेद बर्नस्टीन और हीथर बूसी को उनके आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के रूप में नामित किए जाने की संभावना है। ये घोषणाएं मंगलवार को होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः तीन लाइन का व्हिप जारी?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक