लाइव न्यूज़ :

भोपाल में इंजीनियरिंग छात्र निशांक राठौर की हत्या का हुआ खुलासा,खुद ही पिता को भेजे थे सर तन से जुदा वाले मैसेज

By मेघना सचदेवा | Updated: July 30, 2022 11:18 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल में इंजीनियरिंग छात्र निशांक राठौर की हत्या का खुलासा हो गया है। मामले की जांच कर रही स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम को निशांक के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। जिसके आधार पर उनका मानना है कि निशांक ने आत्महत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम को निशांक के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। निशांक ने कई आनलाइन एप से लोन लिए था जिसके चलते उसपर भारी कर्जा हो गया था।निशांक ने न सिर्फ ऑनइन एप से बल्कि लोगों से भी उधार लिया था और कुछ दिन पहले उसने अपनी बहन से भी पैसे मांगे थे।

भोपाल: नूपुर शर्मा के समर्थन करने कुछ लोगों की हत्या के बाद एमपी के भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। बता दें कि कुछ दिन पहले भोपाल पुलिस को इंजीनियरिंग छात्र निशांक राठौर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव मिलने से पहले निशांक के पिता के पास कुछ मैसेज भेजे गए थे जिनमें सिर तन से जुदा वाला मैसेज भी था। इसके बाद इसे धार्मिक एंगल से जोड़ दिया गया। हालांकि अब मामले को लेकर जांच कर रह एआईटी ने खुलासा कर दिया था।

स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम को निशांक के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। जिसके आधार पर उनका मानना है कि निशांक की हत्या नहीं हुई बल्कि उसने आत्महत्या की है। एसआईटी के मुताबिक निशांक ने खुद ही ये मैसेस और इंस्टाग्राम पोस्ट किए थे ताकि सबको लगे कि उसकी हत्या हुई है। निशांक ने कई आनलाइन एप से लोन लिए था जिसके चलते उसपर भारी कर्जा हो गया था। बताया जा रहा है कि यही कारण था कि उसने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। 

निशांक ने की थी आत्महत्या 

ट्रेन के आगे कूदने से पहले की एक सीसीटीवी फुटेज में निशांक स्कूटी से जाता हुआ नजर भी आ रह है। रिपोर्ट से यह खुलासा भी हुआ है कि उसने मरने से कुछ देर पहले ही अपने पिता को मैसेज किया था। जानकारी के अनुसार निशांक ने न सिर्फ ऑनलाइन एप से बल्कि लोगों से भी उधार लिया था और कुछ दिन पहले उसने अपनी बहन से भी पैसे मांगे थे ताकि कॉलेज की फीस भर सके पर उसने फीस नहीं भरी थी। स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने ये भी बताया है कि ट्रेन के आगे कूटने से पहले किसी ने भी निशांक का फोन नहीं इस्तेमाल किया था। फोन लॉक था वो उसकी मौत से पहले उसने खुद ही खोला था। 

नूपुर शर्मा के बयान के समर्थन से जुड़ा नहीं है मामला

गौरतलब है कि निशांक के मौत को नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने से जोड़ा जा रहा है। निशांक के पिता को उसकी मौत से पहले एक मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि राठौर साहब आपका बेटा बहुत बहादुर था। साथ में सिर तन से जुदा वाला मैसेज भी था। इसके बाद निशांक की लाश मिली थी। उसके पिता का दावा है कि उसकी हत्या हुई। जिसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले की जांच एसआईटी से करवाने के निर्देश दिए थे। अब इस खुलासे से मौत की गुत्थी सुलझ गई है।

टॅग्स :Madhya Pradeshनूपुर शर्माNupur SharmaNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण