लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः महिला दिवस पर सीएम शिवराज की सुरक्षा में तैनात सिर्फ महिलाएं, एक दिन की गृह मंत्री बनी कांस्टेबल मीनाक्षी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 8, 2021 19:42 IST

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। सुरक्षा दल में कुल 22-25 महिलाएं शामिल हैं, जो मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बिट्टू शर्मा ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा दल का नेतृत्व किया।सीएम चौहान का वाहन रिजर्व इंस्पेक्टर (महिला) इरशाद ने चलाया।मुख्यमंत्री ने उनकी कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

भोपालः मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने अपने-अपने तरीके से अनूठा संदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाने के लिए शिवराज सिंह चौहान के वाहन सहित उनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा महिला सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान के काफिले के पायलट वाहन सहित उनके वाहन चालक और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सोमवार को महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथ में रही।

नरोत्तम मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात महिला कांस्टेबल मीनाक्षी वर्मा को मानद गृहमंत्री बनाकर अपनी कुर्सी सौंप दी। मीनाक्षी ने डा.मिश्रा के स्थान पर आम लोगों की समास्याएं सुनी और उसके निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान भ्रमण के समय राजधानी एडीएम माया अवस्थी ने उनके कार्यक्रमों की कमान संभाली तो मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उप सचिव वंदना मेहरा, आज ओएसडी के पद का निर्वहन किया।

जनसंपर्क अधिकारी सुनीता दुबे और बबीता मिश्रा महिला दिवस के कार्यक्रमों के लिए प्रचार कवरेज किया। सिर्फ महिला पुलिस अधिकारियों और निरीक्षकों को मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए दायित्व दिया गया है। डीएसपी बिट्टू शर्मा, उप निरीक्षक भावना शर्मा, टी आई योगिता सातनकर, रेनु मुराब, उपनिरीक्षक निशा अहिरवार, कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा,अर्चना तिवारी, शैली थामस सोनम शर्मा गायत्री सिंह शामिल हैं।

सीएम का वाहन आर आई इरशाद ने ड्राइव किया। महिला कांस्टेबल सपना और सीमा चंदावार के अलावा निवास पर सावित्री, बेबी चौरसिया ,गीता दांगी और नगीना मालवीय ड्यूटी रही। अन्य महिला पुलिस निरीक्षक में आकांक्षा शर्मा, अर्चना तिवारी पीएसओ मुख्यमंत्री के साथ दिन भर ड्यूटी पर रही।

वर्षा सिंह, अर्शिया सिद्दीकी, कल्पना गुर्जर और योगिता जैन एसआई ड्यूटी पर हैं। आर्म्स गार्ड में महिला कांस्टेबल मीरा सिंह और सोनल पाराशर को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह सफाई कामगार महिलाओं के पास जाकर सफाई की और उनसे संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सफाई में हाथ भी बंटाया सफाई कामगार महिलाओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार जो अकड़ रहती है पुरुष में, कि मैं श्रेष्ठ हूं, वो अकड़ बहनों को पीछे रखती है, उस अकड़ को निकालना है. बहने सब कुछ कर सकती है. महिला स्वच्छता कर्मियों के साथ चर्चा, बहनो ने कहा आप बीच बीच मे मिलने आया करे, सीएम हमारे है, आप भाभी को लेकर आइए।

दीदीज कैफे में किया लंच

मुख्यमंत्री ने दोपहर में जिला पंचायत कार्यालय में महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा संचालित दीदीज कैफे में भोजन में रेगुलर थाली ली, जिसमे रोटी,कढ़ी, दाल, चावल, मिक्स वेज, पापड़ , आचार, छाछ, मंगोड़ी, सलाद और गुलाबजामुन था. लंच में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ थीं।

मध्य प्रदेश की एक दिन की गृह मंत्री बनी कांस्टेबल मीनाक्षी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने अनूठी नजर पैस करते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात मीनाक्षी वर्मा को आनरेरी होम मिनिस्टर बनाया। कान्स्टेबल मीनाक्षी को गृहमंत्री डा. मिश्रा ने अपनी सीट पर बैठाया. और वह बीच में बगल की कर्सी पर बैठ गए। इसके बाद आनरेरी होम मिनिस्टर मध्य प्रदेश मीनाक्षी वर्मा ने जनता की समस्याओं को सुना और ओएसडी एवं एडीजीपी अशोक अवस्थी को निराकरण के लिए निर्देशित किया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम