लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज मान्यता प्रकरण की जांच के लिए SIT गठित

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 21, 2025 15:12 IST

Bhopal: टीम में डी. कल्याण चक्रवर्ती, जो वर्तमान में छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी हैं, तथा निमिशा पांडे, एआईजी (प्रशिक्षण), पीएचक्यू भोपाल, शामिल की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीम की कमान एडीजी (टेलीकॉम) संजीव शमी को सौंपी गई है।समिति अब कॉलेज की मान्यता की पूरी प्रक्रिया की गहन जांच करेगी।मान्यता प्राप्त करने के लिए जाली कागजात प्रस्तुत किए।

Bhopal: उच्च न्यायालय की डबल बेंच के निर्देशों के बाद मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने गुरुवार को विधायक आरिफ मसूद से जुड़े इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज मान्यता प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल गठित कर दिया है। आरोप है कि कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया था। डीजीपी के आदेश पर गठित इस टीम की कमान एडीजी (टेलीकॉम) संजीव शमी को सौंपी गई है। टीम में डी. कल्याण चक्रवर्ती, जो वर्तमान में छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी हैं, तथा निमिशा पांडे, एआईजी (प्रशिक्षण), पीएचक्यू भोपाल, शामिल की गई हैं।

यह समिति अब कॉलेज की मान्यता की पूरी प्रक्रिया की गहन जांच करेगी और उन दस्तावेजों की सत्यता परखने का काम करेगी, जिनके आधार पर संस्थान को अनुमति दी गई थी। इस प्रकरण की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज पर आरोप है कि उसने मान्यता प्राप्त करने के लिए जाली कागजात प्रस्तुत किए।

मामले के उजागर होने के बाद यह विवाद अदालत तक पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने इसे गंभीर माना और पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। अदालत के निर्देश के बाद ही विशेष जांच दल के गठन की कार्रवाई तेजी से पूरी की गई। एडीजी संजीव शमी के नेतृत्व में बनी यह टीम अब न केवल कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रस्तुत कागजातों की जांच करेगी।

बल्कि यह भी परखेगी कि मान्यता प्रक्रिया के दौरान शामिल अधिकारियों और संस्थाओं की क्या भूमिका रही। जांच रिपोर्ट सीधे पुलिस मुख्यालय और अदालत को सौंपी जाएगी। यह मामला केवल एक कॉलेज की मान्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे राजनीतिक और संस्थागत स्तर पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। विधायक का नाम सामने आने से इसका महत्व और बढ़ गया है। शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और संस्थागत जिम्मेदारी की कसौटी पर SIT की रिपोर्ट को बेहद अहम माना जा रहा है।

टॅग्स :Madhya Pradeshहाई कोर्टHigh Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप