लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रेप केस में उम्रकैद की सजा के बाद कई इलाकों से हटाए गए आसाराम के बोर्ड

By भाषा | Updated: April 25, 2018 20:21 IST

जोधपुर की अदालत द्वारा एक नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में आसाराम को बुधवार को दोषी करार दिये जाने के बाद भोपाल नगर निगम ने शहर में दो स्थानों से आसाराम के नाम वाले बोर्ड हटा दिये हैं।

Open in App

भोपाल, 25 अप्रैल। जोधपुर की अदालत द्वारा एक नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में आसाराम को बुधवार को दोषी करार दिये जाने के बाद भोपाल नगर निगम ने शहर में दो स्थानों से आसाराम के नाम वाले बोर्ड हटा दिये हैं।

आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाये जाने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन द्वारा आसाराम के नामकरण वाले स्थानों के नाम में बदलाव करने का आश्वासन दिया था। इसके तुरंत बाद नगर निगम हरकत में आ गया।

भोपाल गैस पीडितों के हित में काम करने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ता रचना ढींगरा के ट्विटर पर जारी किये गये वीडियो का उत्तर देते हुए चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे देश में कानून, संविधान और जनभावना से ऊपर कुछ भी नहीं है। यह वह देश है जहां औरंगजेब रोड का नाम भी बदल दिया गया है। जल्द ही इस मामले पर भी उचित कार्यवाही करेंगे।’’ 

मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के तुरंत बाद ही भोपाल के महापौर आलोक शर्मा स्वयं ही शहर के एयरपोर्ट रोड पर स्थित आसाराम बस स्टॉप पहुंच गये और वहां लगे नाम के बोर्ड हटवा दिये। 

शर्मा ने कहा, ‘‘शहर में आसाराम के नाम वाले सभी स्थानों के नाम में अब बदलाव किया जायेगा। मैंने आसाराम बस स्टॉप और चौराहे पर लगा बोर्ड हटवा दिया है। बस स्टॉप और चौराहे का नया नाम क्या हो, इसका निर्णय बाद में किया जायेगा।’’ ढींगरा ने वीडियो में कहा, ‘‘काफी इंतजार के बाद राजस्थान में एक अदालत द्वारा नाबालिग से बलात्कार के मामले में आसाराम को दोषी करार देकर सजा दी गयी है और शहर- भोपाल जहां मैं रहती हूं,वहां एक चौराहा और बस स्टॉप उसके नाम पर हैं।’’ 

ढींगरा ने कहा, ‘‘इसलिये महिला अधिकारों के समर्थन और संरक्षण का दावा करने वाले मुख्यमंत्री से मैं जानना चाहती हूं कि क्या वह आसाराम के नाम वाले चौराहे और बस स्टॉप का नाम बदलेंगे।’’ इसके बाद एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय हुंका ने ढींगरा के ट्वीट से मुख्यमंत्री को टैग कर दिया और ढींगरा की बात पर उनका मत स्पष्ट करने की मांग की। इसके जवाब में मुख्यमंत्री चौहान ने इस मामले में कार्यवाही के लिये आश्वास्त किया।

टॅग्स :आसारामभोपालबृहन्मुंबई महानगरपालिकाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस