लाइव न्यूज़ :

भीमा-कोरेगांव हिंसा पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- जरूरी मुद्दों पर PM 'मौनी बाबा' बन कर नहीं रह सकते

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 3, 2018 13:24 IST

पुणे हिंसा पर लोकसभा में विपक्ष के नेता मलिल्लार्जुन खड़गे ने बीजेपी और पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया।

Open in App

लोकसभा में महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा के मामले पर कांग्रेस ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। भीमा-कोरेगांव में दलितों पर हुए हमले का मुद्दा लोकसभा में उठाते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी महाराष्ट्र में हिंसा हुई, इससे पहले गुजरात के उना में भी दलितों पर अत्याचार हुआ था। जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, दलितों पर वहां अत्याचार बढ़े हैं।

उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, 'समाज में बंटवारा करने के लिए कट्टर हिन्दुवादी, जो वहां आरएसएस के लोग हैं, इसके पीछे उनका हाथ है, उन्होंने यह काम करवाया है।'

खड़गे ने भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने के साथ पीएम मोदी से इस मुद्दे पर बयान की मांग की। उन्होंने कहा, 'ऐसे मुद्दों पर वह मौनी बाबा बन कर नहीं रह सकते।'

 

खड़गे के इन आरोपों के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा, 'मल्लिकार्जुन खड़गे इस आगे को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, कांग्रेस यहां फूट डालो और राज करो का खेल खेलने की कोशिश कर रही। वह बस राजनीतिक फायदे के लिए यह मुद्दा उठा रहे हैं।

क्या है मामला भीमा-कोरेगांव हिंसा

एक जनवरी को पुणे के भीमा कोरेगांव में दलित समाज के शौर्य दिवस पर भड़की हिंसा के विरोध में दलित संगठनों ने आज महाराष्ट्र बंद है। प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी है। कोरेगांव हिंसा को देखते हुए ठाणे में अब 4 जनवरी तक धारा 144 लगा दी गई है। राज्य में  बंद होने से राज्य की 40 हजार बसें नहीं चलेंगी और पुणे हाईवे भी बंद रहेगा।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्र 2017दलित विरोधमुंबईकोजागिरी पूर्णिमाकांग्रेसनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभीमा-कोरेगांव हिंसा: जातीय हिंसा पर महाराष्ट्र बंद, भारी हड़कंप के बीच 15 बसें तबाह, जबरन बंद कराई दुकानें

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण