लाइव न्यूज़ :

Bharuch Lok Sabha Chunav 2024: 'माफी मांगती हूं', भरूच सीट हाथ से गई और दुखी हुई मुमताज पटेल!

By धीरज मिश्रा | Updated: February 24, 2024 14:18 IST

Mumtaj Patel: गुजरात की भरूच सीट कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दे दी है। इस फैसले के बाद से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल खफा हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभरूच सीट हाथ से गई अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल खफा हो गई फैसल पटेल ने कहा एक बार फिर आलाकमान से बात करूंगाभरूच से आप उम्मीदवार चैतर वसावा ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है

Mumtaj Patel: गुजरात की भरूच सीट कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दे दी है। इस फैसले के बाद से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल खफा हो गई हैं। कांग्रेस को इस सीट पर पर अब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करना होगा। कांग्रेस-आप के शीर्ष नेताओं के द्वारा शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस ने भरूच सीट आप को देने का ऐलान किया। इस फैसले के बाद मुमताज पटेल ने ट्वीट किया।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में भरूच लोकसभा सीट सुरक्षित नहीं कर पाने के लिए हमारे जिला कैडर से गहराई से माफी मांगती हूं। मैं आपकी निराशा साझा करती हूं। हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए फिर से एकजुट होंगे। हम अहमद पटेल की 45 साल की विरासत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। बताते चले कि भरूच सीट आप को देने के बाद अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल का बयान भी आया है।

उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पार्टी के कार्यकर्ता खुश नहीं हैं और हम चाहते थे यह निर्णय नहीं लिया जाएगा लेकिन अगर आलाकमान चाहेगा तो हम और पार्टी कार्यकर्ता इसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में जा रहा हूं और एक बार फिर आलाकमान से बात करूंगा। अभी नामांकन दाखिल करने और चुनाव में काफी समय है। गांधी परिवार मेरा भी परिवार है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि वे इस सीट से जुड़ी पटेल परिवार की भावनाओं को समझेंगे। 

8 सीटों पर दावा किया गया था

गुजरात में लोकसभा की 8 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन, कांग्रेस ने उन्हें दो सीट दी है। एक सीट भरूच दूसरा भावनगर। आम आदमी पार्टी ने बीते कुछ दिनों पहले भरूच से अपना उम्मीदवार भी मैदान में उतार दिया था।

भरूच सीट आम आदमी पार्टी को मिलने पर क्या कहते हैं आप उम्मीदवार

भरूच से आप पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार चैतर वसावा ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि हमें भरूच लोकसभा क्षेत्र दिया गया है। मैं अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संदीप पाठक और कांग्रेस नेताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। हम निश्चित रूप से भरूच सीट जीतेंगे और दिवंगत अहमद पटेल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBharuchआम आदमी पार्टीकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?