पीएम मोदी का प्रणब मुखर्जी पर ट्वीट, कहा- भारत रत्न से नवाजा जाना राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 9, 2019 04:48 PM2019-08-09T16:48:17+5:302019-08-09T16:48:17+5:30

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को और अधिक विकसित बनाने की खातिर कोई कसर नहीं छोड़ने के लिए आपको धन्यवाद ।... आपको भारत रत्न लेते हुए देखना सम्मान की बात है... आपने देश के लिए जो कुछ भी किया है, यह उसके लिए उचित सम्मान है।’’

Bharat Ratna for Mukherjee fitting recognition for his service to nation: PM Modi | पीएम मोदी का प्रणब मुखर्जी पर ट्वीट, कहा- भारत रत्न से नवाजा जाना राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से नवाजा जाना राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान है।

Highlightsआरएसएस के दिवंगत नेता नानाजी देशमुख और दिवंगत गायक भूपेन हजारिका को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया।उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ वह ऐसी सांस्कृतिक हस्ती हैं जिनकी सर्वत्र प्रशंसा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से नवाजा जाना राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान है।

मुखर्जी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बृहस्तपतिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को और अधिक विकसित बनाने की खातिर कोई कसर नहीं छोड़ने के लिए आपको धन्यवाद ।... आपको भारत रत्न लेते हुए देखना सम्मान की बात है... आपने देश के लिए जो कुछ भी किया है, यह उसके लिए उचित सम्मान है।’’

आरएसएस के दिवंगत नेता नानाजी देशमुख और दिवंगत गायक भूपेन हजारिका को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हजारिका के गीत-संगीत सारी सीमाएं लांघ जाते हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ वह ऐसी सांस्कृतिक हस्ती हैं जिनकी सर्वत्र प्रशंसा हुई। उनकी समृद्ध कृतियों में मानवीय स्वभाव एवं संवेदनाओं के सभी पहलू हैं। (उन्हें मरणोपरांत) भारत रत्न हमारी संस्कृति और संगीत के प्रति उनके योगदान को पहचान देना है।’’

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ भारत नानाजी देशमुखजी को श्रद्धांजलि देता है। उन्होंने भारत के गांवों में सुधार लाने एवं अपनी ग्रामीण आबादी की जिंदगी में मजबूती लाने के लिए कई प्रयास किये। वह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सरलता और शुचिता के प्रतीक थे। खुशी है कि उन्हें भारत रत्न (मरणोपरांत) मिला।’’ 

Web Title: Bharat Ratna for Mukherjee fitting recognition for his service to nation: PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे