राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक; 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान शख्स ने अचानक कांग्रेस सांसद को लगाया गले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2023 12:52 PM2023-01-17T12:52:53+5:302023-01-17T12:52:53+5:30

पंजाब के होशियारपुर से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शख्स ने राहुल गांधी को गले लगाने की कोशिश की।

Bharat Jodo Yatra Security Rahul Gandhi Security lapses in Punjab man tries to hug him | राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक; 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान शख्स ने अचानक कांग्रेस सांसद को लगाया गले

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक; 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान शख्स ने अचानक कांग्रेस सांसद को लगाया गले

होशियारपुर: राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' इस समय पंजाब में चल रही है। पदयात्रा के दौरान मंगलवार सुबह राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जानकारी के मुताबिक, पदयात्रा के दौरान अचानक एक शख्स ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गले लगाने की कोशिश की, हालांकि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने फौरन शख्स को राहुल गांधी से दूर कर दिया। 

गौरतलब है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' इस समय पंजाब के होशियारपुर से होकर गुजर रही है। इसी दौरान ये घटना घाटित हुई जिसका वीडियो सामने आया है। 

कांग्रेस ने CRPF पर लगाया बड़ा आरोप 

बता दें कि ये घटना ऐसे समय में हुई है जब अभी हफ्ते भर पहले ही कांग्रेस की ओर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर राहुल गांधी की सुरक्षा में मुश्तैदी न दिखाने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के महज हफ्ते भर बाद ही राहुल गांधी की सुरक्षा में इतनी बड़ी सेंधमारी होने के कारण कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मालूम हो कि पदयात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल को सीआरपीफ की तरफ से Z-प्लस सुरक्षा देने का आदेश दिया गया है। 

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पदयात्रा में रहें मौजूद 

मंगलवार को पंजाब के होशियारपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ सर्मथकों की भारी भीड़ नजर आई। यात्रा में पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह समेत राज्य के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें। राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग, हरीश चौधरी और राज कुमार चब्बेवाल यात्रा के बाद रात्रि विश्राम के लिए मुकेरियां में रुकेंगे। 

कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। दक्षिण भारत से होते हुए यात्रा ने उत्तर भारत में प्रवेश किया है। उत्तर भारत में हरियाणा, यूपी, दिल्ली को कवर करते हुए पदयात्रा पंजाब पहुंची है। कांग्रेस के तय शेड्यूल के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम पड़ाव श्रीनगर है, जहां यात्रा समाप्त हो जाएगी। 

Web Title: Bharat Jodo Yatra Security Rahul Gandhi Security lapses in Punjab man tries to hug him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे