लाइव न्यूज़ :

'भारत गौरव' ट्रेन का बुरा हाल, नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री, 18 दिन के पैकेज और  एसी-तृतीय श्रेणी का किराया 62000 रुपये, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2022 18:45 IST

भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को इन ट्रेनों के उच्च किराये की वजह से कम-से-कम दो विशेष पर्यटन पैकेज रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष ट्रेन का किराया कम करने के लिए मंजूरी सेवा शुरू होने के महज एक साल बाद आई है।स्वदेश दर्शन योजना की रामायण सर्किट पर इस ट्रेन की सिर्फ एक सेवा संचालित करने में सफल रही है। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन में 18 दिनों के पैकेज के लिए एसी-तृतीय श्रेणी का किराया 62,000 रुपये है।

नई दिल्लीः यात्रियों की कमी से प्रभावित 'भारत गौरव' ट्रेन के किराये में 20-30 प्रतिशत तक की कटौती की जा सकती है। हालांकि अभी इस बारे में अंतिम निर्णय किया जाना बाकी है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को इन ट्रेनों के उच्च किराये की वजह से कम-से-कम दो विशेष पर्यटन पैकेज रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। रेलवे की तरफ से आईआरसीटीसी को इस विशेष ट्रेन का किराया कम करने के लिए मंजूरी सेवा शुरू होने के महज एक साल बाद आई है।

आईआरसीटीसी अभी तक स्वदेश दर्शन योजना की रामायण सर्किट पर इस ट्रेन की सिर्फ एक सेवा संचालित करने में सफल रही है। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन में 18 दिनों के पैकेज के लिए एसी-तृतीय श्रेणी का किराया 62,000 रुपये है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत गौरव ट्रेन को बेहतर गुणवत्ता वाले कोच और व्यावहारिक पर्यटन पैकेजों की मदद से घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत शुरू किया गया था लेकिन बेहद ऊंचे किराये ने इसे खास वर्ग तक सीमित 'लक्जरी ब्रांड' ही बनाकर रख दिया।

सूत्रों ने कहा, ''स्लीपर और एसी-तृतीय श्रेणी के किराये को 20-30 प्रतिशत सस्ता करने की मंजूरी दी गई है। आईआरसीटीसी जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेगी। किराये में कम-से-कम 20-30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इसके बाद पर्यटन प्रबंधक इसकी घोषणा करेंगे।'' 

टॅग्स :भारतीय रेलAshwini VaishnavRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी