लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: विपक्ष ने दिखाई ताकत, मनमोहन का मोदी सरकर पर तीखा हमला- ये सरकार बदलो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 10, 2018 16:01 IST

Bharat Bandh LIVE News Updates in Hindi: पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के ‘भारत बंद’ में कई विपक्षी पार्टियां ने हिस्सा लिया। तृणमूल कांग्रेस ने बनाई दूरी।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबरः पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को 'भारत बंद' किया। कांग्रेस का दावा है कि इस विरोध प्रदर्शन में 21 से ज्यादा विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और वामपंथी नेताओं ने कांग्रेस की ओर से बुलाए गए ‘भारत बंद’ का खुला समर्थन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस बंद को सम‌र्थन तो दिया है, लेकिन इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया है। बंद के आह्वान के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी हिंसक प्रदर्शन में शामिल नहीं हों। कांग्रेस ने कहा कि कई चैंबर ऑफ कॉमर्स और कारोबारी संगठनों के अलावा 21 विपक्षी दलों ने इस भारत बंद का समर्थन किया। कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाया गया 'भारत बंद' सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। इस प्रदर्शन से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए lokmatnews.in

Bharat Bandh Live News Updates:-

-  विपक्ष ने भारत बंद प्रदर्शन के दौरान शक्ति परीक्षण किया। इसमें तमाम दलों के नेताओं ने कांग्रेस के प्रदर्शन का समर्थन किया।

-  भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के भारत बंद पर सवाल उठाए हैं। पार्टी मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस प्रदर्शन के चलते लगे जाम में बिहार के जहानाबाद में एक बच्ची की मौत हो गई। उसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि विरोध तक ठीक है, लेकिन जो पेट्रोल पंप और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

- रविशंकर प्रसाद के आरोपों के उलट जहानाबाद के एसडीओ ने कहा कि यह मौत जाम के चलते नहीं हुई है। उसके घर वाले देरी से निकले थे। एसडीओ परितोष कुमार ने कहा कि इसका बंद से काई संबंध नहीं।

 

- हिंदुस्तान के युवाओं को ये सुनना चाहिए कि ये जो पैसा नरेन्द्र मोदी जी ने अपने मित्र को दिया है ये मोदी जी और उनके मित्र का नहीं है। ये 45000 करोड़ रुपया हिंदुस्तान के युवाओं का और किसानों का पैसा है  : कांग्रेस अध्यक्ष

- किसान का कर्जा माफ नहीं किया जा सकता है। मगर एक उद्योगपति को 45000 करोड़ का तोहफा दिया जा सकता है  : कांग्रेस अध्यक्ष

- दिल्ली में अजय माकन ने बैगगाड़ी पर निकाला जुलूस।

- यूथ कांग्रेस ने जमकर किया प्रदर्शन।

- महिला कांग्रेस भी सड़क पर उतरी।

 

 

- युवा जो सुनना चाहता है उसके बारे में प्रधानमंत्री जी कुछ नहीं कहते: कांग्रेस अध्यक्ष

-गैस 400 से रुपये से आज 800 रुपये हो गयी है: कांग्रेस अध्यक्ष

- मोदी जी कहते थे कि जो 70 साल में नहीं हुआ वो हम 4 साल में करके दिखा देंगे, जहां भी जाते हैं किसी न किसी को तोड़ने का काम करते हैं: कांग्रेस अध्यक्ष

- प्रदर्शन में राहुल गांधी फिर से मोदी सरकार की नीतियों पर बरसे। उन्होंने फिर से सरकार पर निचले तबकी की अनदेखी और खास तबके का काम करने का आरोप लगाया।

- मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात। 

- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, "मोदी सरकार ने कई फैसले ऐसे लिए जिसका राष्ट्र के‌ हितकारी नहीं थे। अब समय आ गया है यह सरकार बदनले का।"

- मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं ने जबरन दुकानें बंद कराईं।

- पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध के लिए बिहार में जन अधिकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाइक कंधे पर उठाई।

- सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने भारत बंद की कमान अपने हाथों में ली। दोनों ने विपक्ष के नेताओं संग साधा संवाद।

- बिहार में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों के शीशे तोड़े। 

- मुंबई में 'रेल रोको' का नारा लगाते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने‌ किया प्रदर्शन। संजय निरूपम दिखे सक्रिय। भारी पुलिस बल के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ईंधन का एक प्रतीक बनाकर उस प्रतीक के द्वारा लोगों का गला दबाने के इशारे से अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया है। उधर, राजस्‍थान के जयपुर में भी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी है।

 

- कांग्रेस अध्यक्ष का ईंधन की बढ़ती कीमतों पर भारत बंद के द्वारा सरकार पर दबाव बनाने की एक कोश‌िश है। इसमें विपक्ष के 20 से ज्यादा दलों उनको समर्थन प्राप्त है। ऐसे में  उन्होंने राजघाट से रामलीला मैदान के बीच एक मार्च भी निकाली है।

- भारत बंद प्रदर्शन के मद्देनजर राजस्‍थान में भारी सुरक्षा व्यवस्‍था तैनात।

- राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ राजघाट से रामलीला मैदान तक के लिए मार्च शुरू कर है। वहां पार्टी प्रदर्शन का रुख करेगी।

- बिहार में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता  ट्रेन पटरी पर सोकर कर रहे हैं प्रदर्शन। उधर गुजरात में बस रोकने के लिए कुछ जगहों पर टायरों में आग लगा दी गई।

 

- राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर ईंधन की बढ़ती कीमातों पर मार्च शुरू कर दिया है। इसमें उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हैं।

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्‍ली के राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्‍थल पर पहुंच गए हैं। यहां वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर मार्च शुरू करेंगे।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के कुछ हिस्सों में भारत बंद के तहत हो रहे प्रदर्शन हिंसक होने लगे हैं। बिहार के कुछ क्षेत्रों में आगजनी की गई है। उधर लखनऊ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई है।

- महाराष्ट्र के पुणे में बढ़ाई गई सुरक्षा, लगाए अतिरिक्त सुरक्षा बल। पुलिस कमिश्नर डॉ. वेंकेटेशन के ने कहा उपद्रवियों को कानून हाथ में नहीं लेना दिया जाएगा।

-आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सीपीआई और सीपीएम के कायर्यतताओं भारत बंद का सम‌र्थन किया। 

- भारत बंद का असर पटना-कोलकाता और लखनऊ में दिखना शुरू। कनार्टक के सभी स्कूल बंद।

- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवालदा ने दिलाई पेट्रोल-डीजल की कीमतों की याद।

- तेलंगना कांग्रेस नेताओं ने सोमवार सुबह सड़क पर बैठकर भारत बंद का सम‌र्थन किया। यह भारत बंद पेट्रोल-डीजल और ईंधन की कीमतों में बढोतरी का विरोध कर रहे हैं।

- ओडिशा में भारत बंद में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने ट्रेन रोक दी।

- भारत बंद के मद्देनजर आज कर्नाटक में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। रविवार को प्रदेश सरकार ने इसकी घोषणा की। बंद का असर परिवहन, बाजार और सिनेमाघरों में भी देखने को मिल सकता है।

- दिल्ली में सोनिया गांधी की अगुआई में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर सुबह 8 बजे से धरने पर बैठेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने रखी ये प्रमुख मांगें

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 52 महीनों में देश के लोगों से 11 लाख करोड़ रुपए ‘‘लूटे’’ हैं और भाजपा सरकार चलाने की बजाय ‘‘मुनाफाखोर कंपनी’’ चला रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतें हर रोज बढ़ रही हैं, उससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों का कोई जिक्र नहीं किया गया, क्योंकि उन्हें लोगों के दुख-दर्द से कोई मतलब ही नहीं है।’’ पार्टी की मांग है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाया जाए जिससे तेल के दाम 15 से 18 रूपये तक गिर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा को सत्ता से बेदखल करके देश में बदलाव लाएं।

कांग्रेस को मिला 20 दलों का समर्थन

कांग्रेस की ओर से आहूत 'भारत बंद' को विपक्ष की करीब 20 छोटी-बड़ी पार्टियों का समर्थन मिला है। पार्टी सूत्रों कि मानें तो 'भारत बंद' के लिए समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), जनता दल एस (जेडीएस) राष्ट्रीय लोक दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कई अन्य दलों ने समर्थन किया। कांग्रेस के इस भारत बंद को राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके अलावा वामदल ने भी अलग से भारत बंद का ऐलान किया।

सर्वकालिक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

इंडियन ऑयल के डेटा के अनुसार 1 जुलाई 2018 को पेट्रोल उच्चतम रेट 72.92 रुपये प्रति लीटर था। लेकिन आज भारत इतिहास के सबसे उच्चतम स्‍तर पर पहुंच गया है। छह महीनें में पेट्रोल की कीमत ने लंबी उछाल भरी है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक शनिवार (8 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.47 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 87.86 रुपये प्रति लीटर रहेगा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आह्वान पर पूरे विपक्ष ने भारत बंद बुलाया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट  के साथ)

टॅग्स :भारत बंदभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव, जानें ईंधन पर इसका क्या असर; प्राइस लिस्ट यहां

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: टंकी फूल कराने से पहले यहां चेक करें तेल के लेटेस्ट दाम, जानें कहां मिल रहा सस्ता ईंधन

कारोबारPetrol  Diesel Prices Today: वैश्विक बाजार का असर! भारत में बदले ईंधन के दाम, टंकी फुल करवाने से पहले करें चेक

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 3 दिसंबर को तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक, 2 दिसंबर को जारी हुए ईंधन के दाम; यहां करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत