लाइव न्यूज़ :

भारत बंद : टीकरी बॉर्डर पर जमकर भाषण और नारेबाजी, किसान नेता बोले- हमारे ‘आंदोलन’ का अंतिम चरण है...

By भाषा | Updated: December 8, 2020 18:47 IST

दो हजार से अधिक किसानों ने एक साथ नारेबाजी की और ‘जय किसान’, ‘हमारा भाईचारा जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारों से आकाश गुंजायमान हो उठा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन स्थल पर विभिन्न किसान संगठनों के झंडे अलग-अलग स्थानों पर गड़े हुए थे। राष्ट्रीय झंडा लगा हुआ था जहां से किसान नेताओं ने भाषण दिए।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बने टीकरी बॉर्डर पर मंगलवार को ‘भारत बंद’ के दौरान जोरदार भाषण और नारेबाजी देखने को मिली।

दो हजार से अधिक किसानों ने एक साथ नारेबाजी की और ‘जय किसान’, ‘हमारा भाईचारा जिंदाबाद, किसान एकता जिंदाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारों से आकाश गुंजायमान हो उठा।

प्रदर्शन स्थल पर विभिन्न किसान संगठनों के झंडे अलग-अलग स्थानों पर गड़े हुए थे। बीच में राष्ट्रीय झंडा लगा हुआ था जहां से किसान नेताओं ने भाषण दिए।

बीकेयू के एक नेता ने किसानों से अपील करते हुए कहा, ‘‘यह हमारे ‘आंदोलन’ का अंतिम चरण है और यह आवश्यक है कि अपने आंदोलन को सफल बनाने के लिए हम अनुशासित बने रहें।’’

किसान जमीन पर बैठकर उनका भाषण सुनते रहे। एक नेता ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज हमारे देश में अगर कोई अपनी आवाज उठाता है और देश की भलाई के बारे में बात करता है तो उसे देशद्रोही करार दिया जाता है।’’

हालांकि, किसानों ने भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद रखने का आग्रह किया था लेकिन प्रदर्शन स्थल के आसपास लगभग सभी दुकानें खुली थीं। बहरहाल, हिंसा की कोई घटना नहीं हुई।

प्रदर्शन स्थल के पास बाबा आजाद कॉलोनी में किराने की दुकान चलाने वाले अनिल कुमार ने कहा, ‘‘मैंने अपनी दुकान खुली रखी है ताकि किसानों को जरूरत की चीजें मिल सकें। मैं पूरे दिल से किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करता हूं।’’

किसानों के इर्द-गिर्द पुलिस ने बहुस्तरीय अवरोधक लगाए हैं ताकि बंद को अराजकता में तब्दील होने की किसी भी संभावना को रोका जा सके।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हालांकि हमें प्रदर्शन के हिंसक होने की उम्मीद नहीं है लेकिन हम तैयार हैं। हमने पर्याप्त बल तैनात कर रखा है।’’

दिल्ली में टीकरी उन सीमाओं में शामिल है जहां पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों के हजारों किसान पिछले 13 दिनों से जमा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :भारत बंदकिसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील