लाइव न्यूज़ :

Bharat Bandh: दिल्ली सहित कई राज्य में असर, 25 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, ट्रैफिक जाम, राहुल और प्रियंका गांधी का समर्थन, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2021 14:21 IST

Bharat Bandh: मुंबई में सोमवार को वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कामकाज और स्थानीय परिवहन सेवाएं सामान्य रहीं और केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने भी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार और किसान यूनियनों ने अब तक 11 दौर की बातचीत की है, जो बेनतीजा रही।आखिरी बैठक 22 जनवरी को हुई थी।प्रदर्शनकारी केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

नई दिल्लीः भारत बंद के मद्देनजर सोमवार को हजारों किसान देश भर में विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए। दिल्ली से पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया। रेलवे पटरियों और सड़कों पर बैठ गए। ट्रैफिक डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई।

दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित रहा, क्योंकि लोग पटरियों पर बैठे थे। किसानों के विरोध में दिल्ली में 20 से ज्यादा रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया गया। उत्तर रेलवे के अनुसार, अंबाला और फिरोजपुर मंडल में 25 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब, नई दिल्ली-मोगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृतसर शताब्दी आदि प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं। किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के पारित होने के एक साल पूरा होने पर सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के "भारत बंद" का सोमवार को समर्थन किया और कहा कि तीनों ‘काले कानूनों’ को वापस लिया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, लेकिन शोषण करने वाली सरकार को यह नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों ‘काले कानून’ वापस लेना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘खेत किसान का, मेहनत किसान की, फसल किसान की, लेकिन भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है। पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है। नरेंद्र मोदी, काले क़ानून वापस लीजिए।’’

भारत बंद: दिल्ली में सड़कें बंद होने और मार्ग बदले जाने के कारण यातायात बाधित

 केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों के बंद के दौरान सोमवार को दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया, जिसके चलते सुबह के समय कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली पुलिस ने अपने सीमावर्ती बिंदुओं पर सुरक्षा जांच बढ़ाई है, जिससे यातायात धीमा हो गया।

पुलिस ने ट्विटर के जरिये यात्रियों को सड़कें बंद होने और ट्रैफिक जाम के बारे में सूचित किया। पुलिस के अनुसार, ऐतिहासिक लाल किले के आसपास की सड़कों के साथ-साथ गाजीपुर सीमा पर दोहरे कैरिजवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने ट्वीट किया, ''लाल किले पर दोनों कैरिजवे छत्ता रेल और सुभाष मार्ग पर दोनों ओर से यातायात बंद है।''

ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर कहा, “प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और 9 को अवरुद्ध करने के कारण, सराय काले खां से आने वाले यात्री गाजियाबाद के लिए विकास मार्ग और डीएनडी के माध्यम से नोएडा की ओर जा सकते हैं।” पुलिस ने ट्वीट किया, “किसानों के विरोध के कारण गाजीपुर सीमा दोनों ओर से यातायात के लिए बंद है। यूपी और दिल्ली के बीच आने-जाने के इच्छुक यात्री डीएनडी फ्लाईवे, विकास मार्ग, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। एनएच 24 और 9 पर यातायात महाराजपुर, अप्सरा और भोपुरा सीमाओं की ओर मोड़ा जा रहा है।”

पुलिस के मुताबिक, कालिंदी कुंज फ्लाईओवर और कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन पर भारी ट्रैफिक है, जबकि डीएनडी फ्लाईवे पर यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। रजोकरी टोल प्लाजा पर भी भारी यातायात है क्योंकि स्थानीय पुलिस ने वाहनों के लिए एक चौकी स्थापित की है। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

इससे पहले, किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बंद के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकियों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की पूरी जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि शहर की सीमाओं पर तीन विरोध स्थलों से किसी भी प्रदर्शनकारी को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीभारत बंदहरियाणाउत्तर प्रदेशराकेश टिकैतनरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी