लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल से पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

By विशाल कुमार | Updated: March 28, 2022 12:11 IST

कुछ जिलों में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा और सियालदह खंडों के कुछ रेलवे स्टेशनों पर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और ट्रेन की आवाजाही रोक दी। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अब तक किसी बड़े व्यवधान की कोई खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंकिंग सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं क्योंकि कुछ क्षेत्रों में बैंकों की शाखाएं बंद रहीं।राज्य के अधिकतर हिस्सों में कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में संचालन अप्रभावित रहा।वाम मोर्चा समर्थित ट्रेड यूनियनों ने भरोसा जताया है कि दो दिवसीय हड़ताल सफल रहेगी।

कोलकाता: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा सोमवार से आहूत दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

कुछ जिलों में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा और सियालदह खंडों के कुछ रेलवे स्टेशनों पर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और ट्रेन की आवाजाही रोक दी। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि अब तक किसी बड़े व्यवधान की कोई खबर नहीं है।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में संचालन अप्रभावित रहा, जबकि वाम मोर्चा समर्थित ट्रेड यूनियनों ने भरोसा जताया है कि दो दिवसीय हड़ताल सफल रहेगी।

बैंकिंग सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं क्योंकि कुछ क्षेत्रों में बैंकों की शाखाएं बंद रहीं और कर्मचारियों का एक वर्ग ड्यूटी पर नहीं आया, जबकि कई एटीएम बंद रहे। हालांकि, नयी पीढ़ी के निजी क्षेत्र के बैंकों के कामकाज पर शायद ही कोई असर पड़ा।

कई सरकारी नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने सोमवार और मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस महासचिव अमरजीत कौर ने रविवार को कहा था, ‘‘हम सोमवार और मंगलवार को देश भर में 20 करोड़ से अधिक औपचारिक और अनौपचारिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं।’’

टॅग्स :भारत बंदपश्चिम बंगालमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई