लाइव न्यूज़ :

भारत बंद LIVE: बिहार के आरा में पत्थरबाजी और फायरिंग, गया में हुआ प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 10, 2018 14:42 IST

पिछले दो अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। यह हिंसा एमपी, यूपी राजस्थान समेत कई जगहों पर जमकर हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अप्रैलः एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दो अप्रैल को दलितों ने 'भारत बंद' किया था, जिसके खिलाफ में आज सवर्णों की तरफ से कथित 'भारत बंद' का ऐलान किया गया। यह भारत बंद को सोशल मीडिया के जरिए बुलाया गया है और कोई एक संगठन या नेता इसकी अगुवाई नहीं कर रहा है। पिछले दो अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। यह हिंसा एमपी, यूपी राजस्थान समेत कई जगहों पर जमकर हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। इसी को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है। 

-बिहार के गया में प्रदर्शन कर रही भीड़ हिंसक हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ

-राजस्थान के झालावाड़ में बाजार पूरी तरह बंद रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों मे बाइक रैली निकाली।

-बिहार के आरा में भारत बंद के दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई है। इसके अलावा कुछ राउंड फायरिंग भी की गई है।-भारत बंद के दौरान मध्यप्रदेश के भिंड और मुरैना में पसरा है सन्नाटा, पुलिस आने-जाने वालों पर रख रही है नजर।-बिहार के आरा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को रोकर प्रदर्शन किया। साथ ही साथ एक अन्य जगह पर टायर जलाकर विरोध  जताया।

-भारत बंद का उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोई असर नहीं देखा गया है। यहां यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

 मध्यप्रदेश प्रशासन के फूले हाथ-पांव

अपने अलर्ट में गृह मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी इलाके में होने वाली हिंसा के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। बंद के आवाह्न को देखते हुए मध्य प्रदेश प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। मध्य प्रदेश के भिंड में कर्फ्यू लगा है, इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगाई गई है। एमपी के कई जिले में धारा 144 लागू है। दलितों के बंद के दौरान भिंड, मुरैना और ग्वालियर में सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी।

ये भी पढ़ें-10 अप्रैल को 'सवर्णों' ने किया भारत बंद का आवाह्न, गृह मंत्रालय ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देशः 10 बड़ी बातें

राजस्थान के कई शहरों में धारा 144 लागू

इसके अलावा राजस्थान की राजधानी जयपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। आधी रात से इंटरनेट सेवा बंद पर रोक लगा दी गई है। वहीं, भरतपुर में भी धारा 144 लागू की गई है और 9 बजे से इंटरनेट सेवाएं बद कर दी जाएंगी। साथ ही साथ बंद की वजह से ज्यादातर स्कूल नहीं खुलेंगे। इसके अलावा झालावाड़ में बंद को प्रशासन ने भ्रामक बताया है। अलवर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें-आरक्षण पर बिफरने वाले सवर्णों को 'भारत बंद' करने के बजाय पकौड़े तलने चाहिए

यूपी में भी बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

इधर, हाईअलर्ट जारी होने के बाद उत्तरप्रदेश के मेरठ जोन के 6 जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।  गाजियाबाद, इलाहाबाद में धारा 144 लागू है, तो वहीं सहारनपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। फिरोजाबाद में पहली से 9वीं कक्षा तक के स्कूल को बंद किया गया है। 

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा

इसी प्रकार सोशल मीडिया व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्वीटर के माध्यम से धार्मिक, जातीय विद्वेश फैलाने वाले संदेश पोस्ट करने, लाइक करने एवं फारवर्ड करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के आदेश दिये गये है। जो कोई भी व्यक्ति धारा-144 का उल्लंधन करेगा या सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अशांति फैलाने का कार्य करेगा उसके विरूद्ध भादंवि की धारा-188 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जायेगा।

क्या है पूरा मामला?

20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट में एक फैसला सुनाते हुए तत्कार गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरोध में कई दलित संगठनों ने भारत बंद का आवाह्न किया। बंद के दौरान हिंसा में एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। 2 अप्रैल को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर पोस्ट और संदेश वायरल हो रहे हैं जिसमें आरक्षण विरोधी संगठन भारत बंद का आवाह्न कर रहे हैं।

टॅग्स :आरक्षणएससी-एसटी एक्टसुप्रीम कोर्टदलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील