आत्महत्या से कुछ घंटे पहले तक एक्टिव था भैय्यू महाराज का फेसबुक, ये हैं आखिरी 5 एफबी पोस्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 12, 2018 16:24 IST2018-06-12T15:40:12+5:302018-06-12T16:24:49+5:30

Bhaiyyu Maharaj: भय्यू महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख था। इंदौर के बापट चौक पर भय्यू महाराज का विशालकाय आश्रम है।

bhaiyyu maharaj 5 facebook posts before his suicide | आत्महत्या से कुछ घंटे पहले तक एक्टिव था भैय्यू महाराज का फेसबुक, ये हैं आखिरी 5 एफबी पोस्ट

bhaiyyu maharaj suicide| Bhaiyyu Maharaj Facebook Posts| Bhaiyyu Maharaj social media post

मध्य प्रदेश के चर्चित धार्मिक गुरु भय्यू महाराज ने मंगलवार (12 जून) को अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह और कर्ज बतायी जा रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने 49 वर्षीय भय्यू महाराज समेत पाँच धर्म गुरुओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। धार्मिक क्षेत्र में नाम कमाने से पहले भय्यू महाराज मॉडलिंग करते थे। भय्यू महाराज ने हाल ही में पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी। भय्यू महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख था। इंदौर के बापट चौक पर भय्यू महाराज का विशालकाय आश्रम है। भय्यू महाराज का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट उनकी मृत्यु के कुछ घण्टे पहले तक सक्रिय था। उन्होंने मंगलवार को भी विभिन्न मुद्दों पर फेसबुक पोस्ट की। नीचे देखें उनके हालिया पाँच फेसबुक पोस्ट-

1- भय्यू महाराज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर  सुबह 11.16 बजे पर की गयी पोस्ट-

हमारी सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था कृषि पर ही निर्भर है | आज देश को अनेक हिस्सों में जल की पर्याप्त सुविधाएँ नहीं हैं | इसका कृषि पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है | भूमि के गिरते जल स्तर के कारण गांवों के कुएं-बावड़ियाँ व नहरें सूखने की स्थिति में हैं | ऐसे में वर्षा ही एकमात्र स्त्रोत रह जाता है, लेकिन वर्तमान समाज की अमर्यादित व उपभोगवादी विचारधारा के चलते प्रकृति का समय चक्र भी प्रभावित हुआ है, जिसमें समय पर वर्षा न होना भी शामिल है | कृषि व हमारे जीवन के स्थायित्व व अस्तित्व के लिए जल संवर्धन व संधारण अति आवश्यक है, जिसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है | 
सूर्योदय परिवार द्वारा मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के कई शहरों व गांवों में तालाब व नहरों का निर्माण व गहरीकरण किया गया | जिससे वर्षा के जल का संरक्षण किया जा सके और भूमि में जल का स्तर बढ़ सके | इस योजना के अंतर्गत समाज में जल की महत्ता व उपयोगिता के साथ-साथ वर्तमान उपलब्धता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न शिविर व कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है ।
सूर्योदय जल संधारण एवं संवर्धन योजना के अंतर्गत अब तक 1257 तालाबों का निर्माण किया गया


2- भय्यू महाराज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर  सुबह 11.10 बजे की गयी पोस्ट -


#NarendraSinghTomar #भारतीयजनतापार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हैं जो भारत के केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल और स्वच्छता मंत्री हैं।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता श्री. नरेंद्र सिंह तोमर संगठनात्मक क्षमता के साथ ही प्रशासन पर मजबूत पकड़ और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं। एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में उनकी छवि आमजन में अंकित है. बहोत ही सादगी और सिद्धान्ति जीवन यापन करने वाले कर्मठ, स्पष्टवादी और मजबूत इरादों के श्री. नरेंद्र सिंह तोमर जी का सूर्योदय परिवार के सामाजिक कार्य में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होता है. सूर्योदय परिवार से उनका स्नेह और सेवार्थ कार्य में रूचि के लिए हम उनके आभारी है. आज उनका जन्मदिन है. ईश्वर से यही प्रार्थना है की उन्हें स्वस्थ और लम्बी आयु प्रदान करे और समाज तथा राष्ट्र निर्माण का कार्य उनके हाथो से सदैव होता रहे. 

3- भय्यू महाराज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर  सुबह 10.35 बजे की गयी पोस्ट-
सतत् कार्यशीलता व श्रम के फलस्वरूप उत्पादकता में भी वृद्धि होती है | हमारे देश में किसानों के अथक प्रयासों के कारण समय के साथ अन्न व खाद्य वस्तुओं का उत्पादन निःसंदेह बेहतर गति से बढा हैं, परन्तु अगर हम आज के उत्पादन की गुणवत्ता आज से ५० वर्ष पूर्व के खाद्यानों की गुणवत्ता से करें तो हम गुणवत्ता का स्तर काफी गिरता हुआ पाएंगे | इसका प्रमुख कारण रासायनिक खाद व दवाइयों का अत्यधिक व असंतुलित रूप से किया गया उपयोग है | रासायनिक खादों से होने वाले दुष्परिणाम किसी के लिए भी अनजाने नहीं है | रासायनिक खाद न केवल फसलों व भूमि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हानिकारक हैं | किसानों को इसी दिशा में जागरूक करने के उद्देश्य से इस अभियान का शुभारम्भ किया गया ।
सूर्योदय परिवार द्वारा इस योजनान्तर्गत किसानों को कृषि व ग्रामीण जीवन संबंधी मार्गदर्शन देकर उनकी कृषि भूमि की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया ।
किसानों को उन्नत व समृद्ध बनाने के लिए सूर्योदय परिवार द्वारा महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में यह अभियान चलाया गया, जहाँ उन्हें कृषि व भूमि सुधर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया ।
कृषकों को उन्नत एवं समृद्ध बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा 950 गांवों में यह अभियान चलाया गया |

4- भय्यू महाराज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर  सुबह 9.38 पर की गयी पोस्ट-

भारतवर्ष में प्रारंभ से ही बच्चों को ईश्वर का रूप माना जाता है। ईश्वर के बाल रूप यथा 'बाल गणेश', 'बाल गोपाल', 'बाल कृष्णा', 'बाल हनुमान' आदि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। भारत की धरती ध्रुव, प्रह्लाद, लव-कुश एवं अभिमन्यु जैसे बाल चरित्रों से पटी हुई है। बच्चों का वर्तमान दृश्य इससे भिन्न है। बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। ग़रीब बच्चे सबसे अधिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। ग़रीब बच्चियों का जीवन भी अत्यधिक शोषित है। छोटे-छोटे ग़रीब बच्चे स्कूल छोड़कर बाल-श्रम हेतु मजबूर हैं। बाल-श्रम, मानवाधिकार का खुला उल्लंघन है। यह बच्चों के मानसिक, शारीरिक, आत्मिक, बौद्धिक एवं सामाजिक हितों को प्रभावित करता है।
बाल मजदूरी के प्रति विरोध एवं जगरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 12 जून को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक विश्व में 21 करोड़ 80 लाख बालश्रमिक हैं। जबकि एक आकलन के अनुसार भारत में ये आंकड़ा 1 करोड, 26 लाख 66 हजार 377 को छूता है।
इस देवास पर हम सभी एक उद्देश्य रखे की कम से कम रोजगार प्राप्ति की न्यूनतम उम्र तक के सभी बच्चों को नि: शुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा प्रणालियां जो बच्चों की जरूरतों के लिए संवेदनशील हैं औऱ बाल श्रम से लड़ने में मदद करना है.गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अध्यापन के पेशे को अपनाने के लिए प्रभावशाली नीतियों के उपयोग को सुनिश्चित करना है. 
आइये हम सभी संकल्पित होकर बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज बुलंद करे.

5- भय्यू महाराज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर  सुबह 9.20 बजे की गयी पोस्ट-
#CingireddiNarayanaReddy' पद्म श्री','ज्ञानपीठ पुरस्कार','पद्म भूषण' #ज्ञानपीठपुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे। वे पांच दशकों से भी अधिक समय तक काव्य रचना में लगे रहे। आज उनकी पुण्यतिथि पर इस महान लेखक को विनम्र अभिवादन

English summary :
The famous Spiritual leader of Madhya Pradesh, Bhayyu Maharaj, committed suicide on Tuesday (June 12th) by shooting himself at his residence. According to media report family problems and debt was the main reason of his suicide.


Web Title: bhaiyyu maharaj 5 facebook posts before his suicide

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे