लाइव न्यूज़ :

भागवत नौ फरवरी से पांच दिवसीय बिहार यात्रा पर

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:31 IST

Open in App

पटना, पांच फरवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत बिहार की पांच दिवसीय यात्रा पर नौ फरवरी को यहां पहुंचेंगे। वह पटना और मुजफ्फरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

संगठन के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अपने प्रवास के दौरान संघ प्रमुख दक्षिण बिहार के संघ के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि भागवत 11 फरवरी को यहां एम्स के पास एक सेवा सदन के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

डॉ. हेडगेवार मेमोरियल समिति द्वारा बनाए जा रहे सेवा सदन में रोगियों के ठहरने की सारी व्यवस्थाएं होंगी और इसके लिए रोगियों से नाममात्र का शुल्क लिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख अगले दिन मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे और 13 फरवरी को कलमबाग चौक पर संघ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने पिछले साल दिसंबर में बिहार की तीन दिवसीय यात्रा की थी, जिस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (एबीकेएम) की पहली क्षेत्रवार बैठक की अध्यक्षता की थी।

आरएसएस ने एक ही स्थान पर राष्ट्रीय स्तर की बैठक करने की बजाय एबीकेएम की क्षेत्रवार बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?