भगवंत मान शपथः 13 एकड़ में बना पंडाल, 3 बड़े मंच, सुरक्षा में लगे 10 हजार पुलिसकर्मी

By अनिल शर्मा | Published: March 16, 2022 11:28 AM2022-03-16T11:28:12+5:302022-03-16T12:50:50+5:30

पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि पूरा पंजाब, भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा।

Bhagwant Mann swearing-in Pandal built in 13 acres 3 big platforms more than 2000 policemen engaged in security | भगवंत मान शपथः 13 एकड़ में बना पंडाल, 3 बड़े मंच, सुरक्षा में लगे 10 हजार पुलिसकर्मी

भगवंत मान शपथः 13 एकड़ में बना पंडाल, 3 बड़े मंच, सुरक्षा में लगे 10 हजार पुलिसकर्मी

Highlightsभगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में तीन लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना हैसुरक्षा के लिए 10 हजार के लगभग पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैभगवंत मान भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आज पंजाब के 17वेंं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे

पंजाबःपंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ ही देर में पंजाब सीएम पद की शपथ लेंंगे। इसके लेकर शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगराँव के एसएसपी केतन पाटिल के मुताबिक, शपथ समारोह स्थल में लगे पंडाल की क्षमता 50 हजार से ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंडाल करीब 13 एकड़ में लगाया गया है, जिसमें 3 मंच बनाए गए हैं। पहले मंच पर नए मुख्यमंत्री भगवंत मान और गवर्नर बीएल पुरोहित होंगे। दूसरा मंच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के लिए बनाई गई है। जबकि तीसरे मंच पर पंजाब के सभी 116 विधायक बैठेंगे।

2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है

समारोह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं। यहां करीब 10 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह 100 एकड़ जगह में हो रहा है। वहीं मेहमानों की गाड़ियोंं के लिए 40 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एसएसपी केतन पाटिल ने बताया कि जो MLA, उनके परिवार और VVIP जो दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से आ रहे हैं उनकी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी हमारे ज़िले को दी गई है। कुल मिलाकर 10000 के लगभग पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

पूरा पंजाब, भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा

पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि पूरा पंजाब, भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा। पंजाब के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में स्थित खटकड़ कलां गांव में मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘ सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा। ’’

पंजाब रवाना हुए अरविंद केजरीवाल

 

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब रवाना हो गए। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नयी उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।’’ मान के शपथ ग्रहण समारोह में तीन लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया था और कहा था कि राज्य के तीन करोड़ लोग भी उनके साथ शपथ लेंगे। 

Web Title: Bhagwant Mann swearing-in Pandal built in 13 acres 3 big platforms more than 2000 policemen engaged in security

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे