लाइव न्यूज़ :

बंगाल के लड़के ने मिस्ड कॉल देकर भागलपुर की लड़की से की बात, प्रेमिका को दिया धोखा, दो लाख रुपये और जेवर लेकर फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 24, 2020 20:18 IST

वेस्ट बंगाल के लड़के ने बिहार के भागलपुर की लड़की से मिस्ड कॉल देकर फोन करना शुरू कर दिया. दोनों के बीच प्यार हो गया.परेशान लड़की तिलकामांझी थाना पहुंच प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

Open in App
ठळक मुद्देपहले लड़की ने कॉल काट दिया लेकिन लड़के ने बहाना बनाकर कॉल किया.लड़की वर्तमान में भागलपुर में रहती है. वह नवगछिया में कदवा की रहने वाली है.पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के थाना डोमोहनी के मोहल्ला हत्तोला पाडा डीमरगड बताया.

पटनाः बिहार के भागलपुर में लड़की ने प्यार में दो लाख रुपया और अपना जेवर गंवा दिया. दरअसल, बंगाल के एक लड़के ने मिस कॉल देकर भागलपुर की एक लड़की से बात करना शुरू किया.

धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम परवान पर चढ़ा. प्रेमी पर भरोसा कर प्रेमिका अपने घर से दो लाख रुपया व जेवर लेकर साथ भाग चलने के लिए अपने घर से निकल गई. प्रेमी ने मौके का फायदा उठाया और प्रेमिका को छोड़ रुपया व जेवर लेकर फरार हो गया. इस दगाबाजी से परेशान लड़की तिलकामांझी थाना पहुंच प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया कदवा निवासी लड़की वर्तमान में भागलपुर में रहती है. उसने थाने में अपने आवेदन में कहा है की कुछ दिन पहले उनके नंबर पर मिस्ड कॉल आया. उन्होंने रांन्ग नंबर कह कर कॉल काट दिया. इसके बाद भी मिस कॉल करने वाले ने लाख बहाना बना कर बराबर फोन करने लगा.

बातचीत के दौरान उसे कई सपने दिखाये

जिसके बाद उन दोनों में धीरे-धीरे बातचीत होने लगी. उसने जब उसका परिचय पूछा तो उसने अपना नाम आकाश साव बताया. वह खुद को पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के थाना डोमोहनी के मोहल्ला हत्तोला पाडा डीमरगड बताया. इसने अपने पिता का नाम गोपाल साव बताया. आकाश तिलकामांझी थाना के समीप शांति कुंज नाम के एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता है. अकाश ने बातचीत के दौरान उसे कई सपने दिखाये. उसकी बातों पर वह भरोसा करने लगी. 

रानी ने आवेदन में कहा की कुछ दिन पहले उसे देखने शादी के लिये लडके वाले आये. उन लोगों ने उन्हें पसंद किया. इसके बाद उसके परिजन लड़का को देखने जाने वाले थे. दोनों को अगर सब कुछ पसंद आ गया तो शादी जल्द हो जायेगा. इसकी जानकारी उसने आकाश को दी, कहा कि वह अपने घर वालों को नहीं रोक सकती.

घर से कुछ रुपया लेकर उसके पास आ जाओ

गरीब घर की लड़की हूं कब तक परिवार वाले उसे कुंवारी रखेंगे. घर में सभी लड़की की शादी हो चुकी है. अब उसकी शादी ही बची है. हम तुम से प्यार करते हैं, तेरे बिना नहीं जी पाएंगे. कुछ करो. इस पर आकाश ने कहा कि घर से कुछ रुपया लेकर उसके पास आ जाओ, हम लोग यहां से निकल जाएंगे.

आकाश की बात में वह आ गई. शादी के लिए रखे दो लाख रुपए और जेवर लेकर उसके किराए के मकान में 28 मार्च को आ गई. आकाश ने उसे देख कर कहा कि अभी कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा है. इसे खत्म होते ही वे लोग शादी कर लेंगे. 

युवती ने अपने आवेदन में कहा है कि दो लाख रुपया और जेवर को देख आकाश ने कहा कि इसे उसके दोस्त के पास रख देते हैं क्योंकि 10 दिन के अंदर हम अपने कमरे को बदलने वाले हैं. इसके बाद अपने दोस्त को ऑटो से बुलाकर जेवर व रुपए उसे दे दिया. इसके बाद बाइक से दूसरे दो फरार हो गया. इसके बाद वे आकाश को व काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमपटनाबिहारपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह