लाइव न्यूज़ :

देश के एक लाख गांवों को दूषित जल से मुक्ति दिलाएगा भाभा परमाणु केंद्र

By संतोष ठाकुर | Updated: June 20, 2019 07:48 IST

कॉमन सर्विस सेंटर को यह दायित्व दिया जाएगा कि वह बीएआरसी की तकनीक से इन गांवों में भूमिगत जल को जनता तक पहुंचाने का कार्य करे.

Open in App
ठळक मुद्दे इसके लिए उसने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्वायत्त निकाय कॉमन सर्विस सेंटर ( सीएससी) के साथ करार किया है. पहले चरण में 50 गांवों में परीक्षण किया जाएगा. उसके उपरांत 50 हजार गांवों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा.

भाभा परमाणु रिसर्च केंद्र ( बीएआरसी) ने देश के एक लाख ऐसे गांवों में स्वच्छ जल देने की योजना तैयार की है, जहां पर जल दूषित है या फिर उसमें आर्सेनिक का प्रभाव है. इसके लिए उसने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्वायत्त निकाय कॉमन सर्विस सेंटर ( सीएससी) के साथ करार किया है.

पहले चरण में 50 गांवों में परीक्षण किया जाएगा. उसके उपरांत 50 हजार गांवों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा. बाद में शेष पचास हजार गांवों को भी साफ पानी देने के लिए कदम उठाए जाएंगे. कॉमन सर्विस सेंटर को यह दायित्व दिया जाएगा कि वह बीएआरसी की तकनीक से इन गांवों में भूमिगत जल को जनता तक पहुंचाने का कार्य करे. उन फिल्टरों का प्रयोग करें, जिससे पानी पूरी तरह से स्वच्छ होकर जनता तक पहुंचे. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी को 2024 तक स्वच्छ जल देने की नीति का हिस्सा होगी.

इसके लिए पूर्ण रूप से भारतीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इस तकनीक के तहत हर गांव में करीब 4 लाख रूपए के फिल्टर लगाए जाएंगे, जिससे पानी पूरी तरह से साफ होकर आएगा. कॉमन सर्विस सेंटर चलाने वाले ग्रामीण उद्यमी उसे फिर जनता तक पहुंचाएंगे. जहां पर बिजली उपलब्ध नहीं होगी वहां पर सोलर-सौर ऊर्जा तकनीक का उपयोग कर इस तकनीक को प्रयोग में लाया जाएगा.

टॅग्स :इंडियाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?