लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये बी एच महापात्रा कांग्रेस के नए उम्मीदवार

By भाषा | Updated: April 24, 2021 16:37 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल कांग्रेस ने ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार अजित मंगाराज के निधन के बाद बिश्वकिशन हरिचंदन महापात्रा को उम्मीदवार बनाया है। मंगाराज के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव स्थगित कर दिया गया था।

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुरी जिले की पिपिली सीट से महापात्रा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

इस सीट पर के लिए 16 मई को उपचुनाव होगा।

पार्टी के वरिष्ठ विधायक सुरेश राउत्रे ने कहा कि महापात्रा 26 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस सीट से बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रदीप महारथी का अक्टूबर 2020 में निधन हो गया था, जिसके बाद उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है।

बीजद ने महारथी के बेटे रुद्रप्रताप को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा की ओर से आश्रित पटनायक मैदान में हैं।

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस के लोहानी ने कहा कि कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए 16 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 मामलों के मद्देनजर सभी रैलियों और जनसभाओं पर पाबंदी लगा दी है।

लोहानी ने कहा कि राजनीतिक दल डिजिटल मंचों के जरिये प्रचार कर सकते हैं। इसके अलावा घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान पांच से अधिक लोगों को अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित