लाइव न्यूज़ :

दुखदः नहीं बचाया जा सका 8 वर्षीय तन्मय, 4 दिनों के बाद बोरवेल से निकाला गया, मां ने कहा- किसी नेता या अधिकारी का बच्चा होता तो...

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2022 08:23 IST

बोरवेल में से निकालने के बाद बच्चे को तुरंत एंबुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। तन्मय को बचाने के लिए 4 दिनों तक अभियान चला। 

Open in App
ठळक मुद्देलड़का मैदान में खेल रहा था जब वह हाल में खोदे गए बोरवेल में गिर गया।गिरने के बाद वह 35 फुट से 40 फुट की गहराई में फंस गया था।

बैतूलः मध्य प्रदेश के के मंडावी गांव में 6 दिसंबर को 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे तन्मय को निकाल लिया गया है। हालांकि दुखद खबर यह है कि बच्चे को बचाया नहीं जा सका। बोरवेल में से निकालने के बाद बच्चे को तुरंत एंबुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। तन्मय को बचाने के लिए 4 दिनों तक अभियान चला। 

गौरतलब है कि तन्मय 6 दिसंबर को 55 फीट के बोरवेल में गिर गया था। गिरने के बाद वह 35 फुट से 40 फुट की गहराई में फंस गया था। इसके बाद बचाव अभियान की शुरुआत हुई। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे तक पहुंचने और उसे बचाने के लिए मशीनों से बोरवेल के समानांतर एक सुरंग खोदी गई।  घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे घटित हुई है।

 तन्मय की मां ज्योति साहू ने 09 दिसंबर को कहा था, "मेरा बच्चा कुछ भी हो, मुझे दे दो। किसी नेता या अधिकारी का बच्चा होता तो क्या इतना समय लगता? इतना समय बीत गया, और वे कुछ नहीं कह रहे हैं। मुझे देखने भी नहीं दे रहे हैं। तीन दिन बीत गए, दो-चार घंटे और का हवाला दिया था इन्होंने।' 

लड़का मैदान में खेल रहा था जब वह हाल में खोदे गए बोरवेल में गिर गया। बैतूल के जिलाधिकारी अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अधिकारियों को बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। वह इस घटना पर करीब से नजर रख रहे थे। 

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'