लाइव न्यूज़ :

'दलित, कश्मीर, मुस्लिम मुक्ति' का पोस्टर, लड़की को 14 दिन की जेल, 'पाक जिंदबाद' के बाद बेंगलुरु का ये दूसरा मामला

By भाषा | Updated: February 22, 2020 02:41 IST

महिला की पहचान अरुद्रा के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त चेतन सिंह राठौड़ ने कहा, ‘‘हमने स्वत: संज्ञान लेते हुए लोगों के विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता पैदा करने के संबंध में मामला दर्ज किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है।अरुद्रा पोस्टर हाथ में थामे प्रदर्शनकारियों के बीच बैठी दिखाई दी।

बेंगलुरू में सीएए विरोधी एक कार्यक्रम में एक प्रदर्शनकारी द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए जाने के एक दिन बाद शहर में एक अन्य कार्यक्रम के दौरान ''कश्मीर मुक्ति, दलित मुक्ति, मुस्लिम मुक्ति'' के पोस्टर पकड़ने वाली महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ लोगों के विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता पैदा करने समेत भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला की पहचान अरुद्रा के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त चेतन सिंह राठौड़ ने कहा, ‘‘हमने स्वत: संज्ञान लेते हुए लोगों के विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता पैदा करने के संबंध में मामला दर्ज किया है।’’ महिला को शहर की एक अदालत के न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उसे पांच मार्च तक के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे एक दिन पहले बेंगलुरु में ही सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अमूल्या लियोना नामक महिला ने ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ के नारे लगाए थे, जिसके खिलाफ शुक्रवार को हिंदू जागरण वेदिके ने प्रदर्शन आयोजित किया था।

इसी प्रदर्शन के दौरान अरुद्रा पोस्टर हाथ में थामे प्रदर्शनकारियों के बीच बैठी दिखाई दी। शहर के पुलिस प्रमुख भास्कर राव ने बताया कि वेदिके के सदस्यों ने महिला को वहां से चले जाने को कहा, जिसके बाद उसे वहां से हटा दिया गया।

राव ने पत्रकारों से पहले कहा था, ''महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है। हम उसके बारे में जानकारी जुटाएंगे कि वह कहां रहती है और उसके पीछे कौन है।'' राव ने कहा था कि उसने नारेबाजी नहीं की। उसके हाथ में जो पोस्टर थे, उनमें अंग्रेजी और कन्नड़ में ''कश्मीर मुक्ति,दलित मुक्ति, मुस्लिम मुक्ति'' के नारे लिखे थे।

इससे पहले बृहस्पतिवार को सीएए के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की मौजूदगी में अमूल्या लियोना ने तीन बार ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे लगाए थे, जिसकी औवेसी ने तुरंत निंदा की थी। मंच से उतारे जाने के बाद उसे राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और मजिस्ट्रेट अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भाषा सिम्मी देवेंद्र देवेंद्र

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत