लाइव न्यूज़ :

बैंगलोर: रियल एस्टेट कारोबारी ने पेश की समाज सेवा की मिसाल, दान किए सौ करोड़ रुपये

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 2, 2018 04:03 IST

बैंगलोर के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने समाज सेवी कदम उठाते हुए रोटरी फाउंडेशन को दुनियाभर में जल, स्वच्छता, मौलिक शिक्षा एवं बाल स्वास्थ्य सहित विभिन्न लोक परियोजनाओं के लिये सौ करोड़ रुपये का दान दिया।

Open in App

बैंगलोर, 2 जुलाई। कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने  सोमवार को समाज सेवी कदम उठाते हुए सौ करोड़ रुपये दान कर दिए। कारोबारी ने रोटरी फाउंडेशन को दुनियाभर में जल, स्वच्छता, मौलिक शिक्षा और बाल स्वास्थ्य सहित विभिन्न लोक परियोजनाओं के लिये सौ करोड़ रुपये का दान दिया।

स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र डी रविशंकर ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन में बदलाव लाऩे के लिये इतनी बड़ी राशि दान करते हुए देश दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। एक कार्यक्रम में कल यहां यह घोषणा की गई।

मैसूर के एक मंदिर के बाहर भीख मांगकर गुजर-बसर करने वाली 85 वर्षीय वृद्धा के मंदिर ट्रस्ट को करीब ढाई लाख की राशि दान की थी। मैसूर के यदावागिरी में रहने वाली एमवी सीतालक्ष्मी पिछले एक दशक से शारीरिक रूप से कमजोर होने की वजह से घर-घर जाकर कामकाज करने में अक्षम हैं।

इस वजह वह वोंटिकोप्पल स्थित प्रसन्ना अंजनेय स्वामी मंदिर के बाहर भिक्षा के जरिए अपना पेट पाल रही थीं। इस तरह उन्होंने करीब ढाई लाख रुपए इकट्ठा कर पहले अपनी जरूरतमंद चीजों पर खर्च किए और बची हुई राशि को मंदिर ट्रस्ट में दान कर दिए थे। 

टॅग्स :कर्नाटकमनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह