लाइव न्यूज़ :

Rameshwaram Cafe blast: 'हम नहीं चाहते कि बेंगलुरु में कोई डरे', घायलों से मिले सीएम,डिप्टी सीएम बोले निष्पक्ष जांच करेंगे

By धीरज मिश्रा | Updated: March 2, 2024 13:57 IST

Bengaluru Rameshwaram Cafe blast: रामेश्वरम कैफे विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शनिवार को अस्पताल में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पहुंचे उन्होंने घायलों से मुलाकात कीडिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु में किसी को भी डराने की जरूरत नहीं है पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा राष्ट्र विरोधी तत्वों को सत्ताधारी दल के नेताओं से भरपूर समर्थन मिल रहा है

Bengaluru Rameshwaram Cafe blast: रामेश्वरम कैफे विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शनिवार को अस्पताल में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। साथ ही घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों से रिपोर्ट ली। शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे में विस्फोट से चारों तरफ अफरातफरी मच गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि एक व्यक्ति द्वारा कैफे में एक बैग छोड़ा गया।

जिसमें आईईडी बम रखा था। बैग रखने के एक घंटे बाद यह ब्लास्ट हुआ। घटना की वीडियो भी सामने आई है। इस पूरी घटना पर यहां की कांग्रेस सरकार बैकफुट पर है। वहीं, बीजेपी लगातार प्रदेश की सरकार पर सवाल खड़ी कर रही है। शनिवार को डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हम नहीं चाहते कि बेंगलुरु में कोई डरे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार स्वच्छ और निष्पक्ष जांच के लिए बहुत प्रतिबद्ध है। हमने पुलिस अधिकारियों को खुली छूट दे दी है। केंद्रीय अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। 7-8 समूह काम के लिए पहले ही नियुक्तियां कर दी गई हैं और वे अपराधी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सौभाग्य से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।

बेंगलुरु में किसी को भी डराने की जरूरत नहीं है। हम पुलिस को आदेश देंगे और निष्पक्ष जांच करेंगे। विस्फोट में इस्तेमाल किए गए उपकरण और सभी कोणों से जांच की जा रही है।

बेंगलुरु कैफे विस्फोट पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह सरकार पहले दिन से ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। राष्ट्र विरोधी तत्वों को सत्ताधारी दल के नेताओं से भरपूर समर्थन मिल रहा है। सभी गुंडा तत्व शहर में खुलेआम घूम रहे हैं और अब उनमें बेंगलुरु में बम रखने की हिम्मत आ गई है, यह एक बहुत ही गंभीर घटना है। इसलिए इस मामले की एनआईए जांच होनी चाहिए।

टॅग्स :बेंगलुरुकांग्रेससिद्धारमैयाDK ShivakumarBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर