लाइव न्यूज़ :

Nupur Sharma Row: बंगाल हिंसा में शामिल 200 से अधिक लोग गिरफ्तार, 42 एफआईआर दर्ज, नियंत्रण में स्थिति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2022 16:10 IST

कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा को टिप्पणी के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है। शर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए 20 जून को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण मेंपश्चिम बंगाल पुलिस ने शर्मा को बयान दर्ज कराने हेतु किया तलब

कोलकाता: पूर्व भाजपा नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसा के सिलसिले में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 42 मामले दर्ज किए गए हैं। डीजीपी मनोज मालवीय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

इस बीच, कोलकाता पुलिस ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को एक टीवी डिबेट शो में टिप्पणी के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है।नूपुर शर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए 20 जून को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया है। तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव अबुल सोहेल ने भी शर्मा की टिप्पणी को लेकर कोंटाई पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित जिलों में सोमवार को कुछ इलाकों में छिटपुट विरोध-प्रदर्शनों के बीच स्थिति सामान्य है। इन इलाकों में भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों द्वारा रेलवे पटरियों को जाम करने के बाद सुबह पूर्वी रेलवे के सियालदह-हशनाबाद खंड में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पटरियों को जाम करने के लिए टायरों में आग लगा दी थी और नुपुर शर्मा के पुतले जलाए। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “लगभग 20 मिनट तक सेवाएं प्रभावित रहीं। उत्तर 24 परगना के हसनाबाद स्टेशन के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। हावड़ा, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में भी भारी पुलिस बल तैनात दिखा। कुछ क्षेत्रों में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

बेथुंदाहरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर रविवार को यहां एक ट्रेन में तोड़फोड़ की गई थी। आपको बता दें कि बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के कथित विवादास्पद बयान को लेकर देशभर में कई जगहों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं। 

टॅग्स :नूपुर शर्मापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?